विधायक रिकेश सेन के लगातार प्रयासों से विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, डोम शेड और सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में बड़ी पहल
भिलाई नगर, 18 नवंबर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 13 जनहितकारी विकास कार्यों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से संबंधित कार्यों की सूची में शामिल किया गया है। इन कार्यों के आगे बढ़ने से क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।
13 कार्यों से संवरेगा विभिन्न वार्डों का स्वरूप
प्रस्तावित कार्यों में वार्ड क्रमांक 4 नेहरू नगर, वार्ड 8 कृष्णा नगर, वार्ड 11 फरीद नगर, वार्ड 12 कोहका, वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर, वार्ड 25 जवाहर नगर, वार्ड 29 वृंदा नगर, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड, वार्ड 22 कुरुद और वार्ड 7 शक्ति नगर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों के निर्माण, सार्वजनिक डोम शेड और सार्वजनिक स्थल पर बाउंड्रीवॉल निर्माण जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।
सामाजिक आयोजनों से लेकर आम नागरिकों तक मिलेगा लाभ
इन विकास कार्यों के धरातल पर उतरने से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा। डोम शेड बनने से धूप और बारिश के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी। वहीं सामुदायिक भवन स्थानीय सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेंगे और सार्वजनिक स्थलों का बेहतर उपयोग संभव होगा।
विधायक की पहल से विकास कार्यों को मिल रही निरंतरता
विधायक रिकेश सेन लगातार क्षेत्र की समस्याओं और नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों के लिए प्रयासरत हैं। वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, सार्वजनिक संसाधनों का विकास और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी विकास प्राथमिकताओं में शामिल है। इन 13 कार्यों का सूची में शामिल होना उन्हीं प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शासन के पत्र के अनुसार आगे संबंधित कार्यों का स्थल परीक्षण, तकनीकी परीक्षण और विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके बाद निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।