18 नवंबर 2026 से डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट में शुरू होगा कक्षा 12वीं अकाउंट्स का रिवीजन कोर्स
बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन का लक्ष्य, कॉन्सेप्ट से लेकर कठिन सवालों तक होगी पक्की तैयारी
भिलाई। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट (PC), भिलाई में 18 नवंबर 2026 से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष अकाउंट्स रिवीजन क्लास प्रारंभ किया जा रहा है।
अकाउंटेंसी ऐसा विषय है जिसमें केवल सूत्र और नियम याद करना पर्याप्त नहीं, बल्कि प्रत्येक कॉन्सेप्ट की स्पष्ट समझ, सही प्रेजेंटेशन और लगातार प्रैक्टिस ही अच्छे अंकों की कुंजी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए यह विशेष रिवीजन कोर्स तैयार किया गया है।
इस विशेष कक्षा में विद्यार्थियों को अकाउंटेंसी के महत्वपूर्ण अध्यायों का व्यवस्थित रिवीजन, कठिन प्रश्नों को हल करने की आसान तकनीक, महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास तथा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न के अनुरूप तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अब तैयारी होगी अधूरी नहीं, हर कॉन्सेप्ट पर होगी मजबूत पकड़!
इस कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषय संबंधी शंकाओं को दूर करना, उनकी गणना क्षमता को बेहतर बनाना और परीक्षा में प्रश्नों को आत्मविश्वास के साथ हल करने के लिए तैयार करना है।
संस्थान के संचालक एवं प्रसिद्ध कॉमर्स गुरु डॉ. संतोष राय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे बोर्ड परीक्षा को अंतिम समय की चिंता के बजाय सुनियोजित तैयारी और नियमित अभ्यास के अवसर के रूप में लें। सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
खास संदेश विद्यार्थियों के लिए आज तक आपने तैयारी नहीं की है, तो अब भी देर नहीं हुई है।
अपनी तैयारी को नई दिशा दीजिए, कमजोरियों को दूर कीजिए और अकाउंट्स में बेहतर अंक प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ जुड़िए डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट की विशेष रिवीजन क्लास से।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।