बी. एस. पी. खो-खो क्लब सेक्टर 04 भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बालिका खो-खो टीम सलेक्शन ट्रॉयल संपन्न
बी.एस.पी. खो- खो क्लब सेक्टर 4 में दिनांक 16 नवम्बर 2026 दिन सोमवार को सुबह 11:00 बजे से आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इसमें मुख्य अतिथि श्री विशाल शुक्ल मुख्य महाप्रबंधक (एस.आर.यू.)-सेल, अध्यक्षता श्री कमलजीत अरोरा अध्यक्ष एमेच्योर खो-खो संघ छत्तीसगढ़ ,विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार महाप्रबंधक एम.&एच. एस.श्री राजेन्द्र प्रसाद उपमहाप्रबंधक खेल एवं सांस्कृतिक विभाग तरुण शुक्ला सचिव एमेच्योर खो खो संघ छत्तीसगढ़ श्री देवेंद्र कुमार सिंह सचिव बी.एस. पी. खो- खो क्लब भिलाई श्री रघुनाथ प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष बी.एस.पी. खो-खो क्लब भिलाई श्री पवन ठाकुर अध्यक्ष एडवेंचर खो- खो क्लब झिट श्री सुनील शर्मा श्री फिरोज रहमान अंतरराष्ट्रीय ऑफिसियल श्री जफर सिद्दकी कोच बी. एस. पी. खो खो क्लब श्री सचिन डोंगरे, श्री कुलेश्वर जोशी,श्री संदीप रात्रे के साथ कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़संचालनालय खेल युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में बी. एस. पी. खो- खो क्लब सेक्टर 4 भिलाई में ट्रॉयल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ यह सलेक्शन ट्रॉयल प्रतियोगिता केवल जूनियर वर्ग बालिका खो-खो खिलाड़ियों के लिए थी वे बालिका खिलाड़ी जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए जिन बालिकाओं का जन्म 01,जनवरी,2009 के बाद का हो वे ही इस सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के पात्र थे यह सलेक्शन ट्रॉयल खेलों इंडिया तेलांगाना के लिए हुआ है जो कि 11 से 22 दिसम्बर 2026 तक तेलंगाना हैदराबाद में आयोजित किया गया है।खेलों इंडिया के लिए छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने क्वालीफाई किया है।सलेक्शन ट्रॉयल में भाग लेने खिलाडी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपस्थित थे उनमें से 15 मुख्य खिलाड़ियों का एवं 5 स्टैंडबाय खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया हैदराबाद के लिए हुआ आयोजित सलेक्शन ट्रायल के चयनसमिति में खेल एवं युवा कल्याण जिला रायपुर से एक सदस्य के राज्य खेल संघ के एक प्रतिनिधि , लोक शिक्षण संचालनालय के एक प्रतिनिधि एवं श्री भुवनेश्वर साहू प्रशिक्षक उपस्थित थे यह जानकारी श्री तरुण शुक्ला सचिव छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो- खो संघ ने दी।
कार्यक्रम के दौरान बीएसपी खो-खो क्लब के अध्यक्ष श्री संजय कुमार ने अरोड़ा सर एवं श्री विशाल शुक्ला को जानकारी दी कि वर्ष 2010 में इसी मैदान पर राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर खो-खो खेल को पुनः राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने तथा वर्ष 2025 में भारत में आयोजित खो-खो विश्व कप की सफलता के संदर्भ में भी चर्चा हुई। अरोड़ा सर ने जानकारी दी कि आगामी वर्ष छत्तीसगढ़ में खो-खो लीग गेम्स आयोजित करने की योजना है।
इसी क्रम में श्री विशाल शुक्ला ने प्रस्ताव रखा कि बीएसपी खो-खो क्लब, छत्तीसगढ़ खो-खो संघ के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी दिसंबर माह में राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कर सकता है।

देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।