लम्बे अंतराल के बाद बीएसपी प्रबंधन एवं एससी/एसटी एसोसिएशन के बीच त्रैमासिक बैठक सम्पन्न
भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (पं. क्र.-6976) के अध्यक्ष एवं सेल एस सी/एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में बीएसपी प्रबंधन एवं एससी/एसटी एसोसिएशन के बीच त्रैमासिक बैठक 19.11.2026 को सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत में पिछली बैठक में रखे गये मुद्दों की प्रगति पर चर्चा की गई।
बैठक में कोमल प्रसाद ने एससी/एसटी के लाईजन अधिकारी रोहित हरित को ज्ञापन सौंपे तथा लाइजन आफिसर के साथ विस्तृत चर्चा किये। उन्होने कहा कि लाइजन ऑफिसर एवं बीएसपी, एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के मध्य त्रैमासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित नहीं हो पा रही है। इसे प्रत्येक तिमाही में नियमित रूप से आयोजित की जाये। एसोसिएशन को संचालित करने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय को संचालित करने हेतु एक नया कम्प्यूटर, प्रिंटर्स, स्केनर, प्राजेक्टर सहित इंटरनेट कनेक्शन प्रदान किया जाये। लघु भारत भिलाई में डॉ अम्बेडकर पुस्तकालय एवं संग्रहालय के निर्माण हेतु मान. कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) बीएसपी के कर कमलों से 26.11.2025 को सेक्टर-5 में शिलान्यास सम्पन्न हो चुका है, परंतु निर्माण कार्य की शुरूआत अभी तक सम्भव नहीं हो सका है। निर्माण कार्य में तेजी लाई जाये। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन आतरिक बजट से निर्माण कार्य को सम्पन्न करने की व्यवस्था कर रहे हैं, बेहतर एवं गुणवत्ता पूर्ण निर्माण हेतु अतिरिक्त बजट की यदि आवश्यकता पडती है तो सेल कार्पोरेट ऑफिस नई दिल्ली से बजट प्रदान की जाये। कोमल प्रसाद ने कहा कि डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 के खेल एवं सास्कृतिक परिसर में प्रतिमा स्थल के सौदर्याकरण के कार्य में तेजी लाई जाये, जिससे किआगामी 26.11.2026 को संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा का सौंदर्याकरण पश्चात माननीय डायरेक्टर इचार्ज बीएसपी के कर कमलों से मान कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन की उपस्थिति में आम जनता को समर्पित किया जा सके।
सेल, एससी/एसटी एम्पलाइज फेडरेशन नई दिल्ली के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि पिछले दिनों हमारे सेल फेडरेशन के चेयरमेन गौरंगा मंडल ने सेक्टर-4 स्थित फेडरेशन भवन को फेडरेशन के उपाध्यक्ष को प्रदान करने की बात कही थी, परंतु आज तक फेडरेशन भवन क्वा नम्बर 7-डी, सडक-8, सेक्टर-4 को प्रदान नहीं किया गया है। कोमल प्रसाद वर्तमान में सेल फेडरेशन के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। अतः फेडरेशन भवन को तत्काल मान्यता प्राप्त फेडरेशन के उपाध्यक्ष को सौंपा जाये।
एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी ने कहा कि भिलाई के सेक्टर-6 स्थित शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना आगामी 10 दिसम्बर 2026 को ध्यान में रखते हुए की जाये।
महासचिव विजय कुमार रात्रे ने जैतखाम के मुद्दे पर कहा कि भिलाई के सेक्टर-6 में पवित्र जैतखाम की निर्माण हेतु भूमिपूजन किया जा चुका है, जैतखाम की निर्माण कार्य अविलम्ब शुरू की जाये। साथ ही माननीय कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एवं सेल फेडरेशन की बैठक में कार्यपालक निदेशक महोदय ने एसोसिएशन को ऑफिस कार्य हेतु फर्नीचर प्रदान करने की बात कही थी, इस पर त्वरित एवं उचित कार्यवाही की जाये।
उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज ने एसोसिएशन के सभागार में फॉल्स सीलिंग एवं एसी लगाने के मुद्दे को रेखांकित करते हुए कहा कि कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। सभागार में फॉल्स सीलिंग एवं एसी लगाने का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ की जाये। उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 के भवन में सीपेज की समस्या अत्यंत बढ गई है, भवन को बचाने हेतु तत्काल टारफेल्टिंग कराई जाये।
एसोसिएशन के संगठन सचिव परमेश्वर लाल ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल 2027 बाबा साहेब की जन्म जयंती के अवसर पर सेक्टर-1 स्थित डॉ अम्बेडकर पार्क का सौन्दर्याकरण किया जाये एवं 14 अप्रैल 2027 के अवसर पर डॉ अम्बेडकर एवार्ड प्रदान किया जाये।
त्रैमासिक बैठक में प्रबंधन की ओर से लाईजन अफसर रोहित हरित एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कोमल प्रसाद, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, संगठन सचिव परमेश्वर लाल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, जोनल सचिव कालीदास बघेल, यशवंत नेताम, कार्यकारिणी सदस्य धरमपाल राम, जीतेन्द्र भारती, हेमन्त भुआर्य, धनंजय मेश्राम, लेखराम घरेन्द्र उपस्थित थे।
धन्यवाद !
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।