"वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान" के तहत मध्य ब्लॉक के 43 बूथों में बूथ प्रभारी नियुक्त
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल जी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने "वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान" के तहत बूथ स्तरीय जन चौपाल-संवाद कार्यक्रम 16 से 25 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
इस हेतु मध्य ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 43 बूथों में निम्नानुसार बूथ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सभी बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथ में जन चौपाल लगाकर मतदाता सूची, वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा को लेकर जनता से संवाद करेंगे।
बूथ प्रभारी - बूथ क्रमांक 145 बिन्दु राजपूत,146 शत्रुघन चक्रधारी,147 राहुल शर्मा,148 डोमार सिंह राजपूत,149 श्रीमती लीला साहू,150 श्रीमती नीरा साहू,151 अजय शर्मा,152 अलख नवरंग,153 नरेन्द्र सोनकर,154 बेडू पटेल,155 मुकेश सूरी,156 जगमोहन ढीमर,157 धीरज बाकलीवाल,158 राज कुमार वर्मा,159 हितेश सेन,160 भूपेन्द्र सेन,161 अनिल ताम्रकार,162 रवि कोसरिया,163 श्रीमती सरिता ताम्रकार,164 श्रीमती कीर्ति सोनी,177 गणेश सोनी,178 फिरोज खान,179 अशोक मेहरा,180 नरेन्द्र पटेल,181कु. श्रद्धा सोनी,182 नन्नू प्रजापति,183 मनोज कुमार सिन्हा,184 रामरतन जलतारे,185 अख्तर चौहान,186 धनंजय कुमार साहू,187 श्रीमती ममता गजभिये,188 कार्तिक यादव,189 राकेश साहू,190 द्वारका ठाकुर,191पन्ना प्रजापति,192 श्रीमती शकुन ढीमर,193 पाशी अली,194 श्रीमती मीना पाल,195 श्रीमती दानेश्वरी देशमुख,196 श्रीमती नजहत परवीन,234 समयलाल साहू,235 अश्विनी कुमार निषाद,236 सुरेन्द्र सिंह राजपूत बनाये गयें हैं।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने सभी बूथ प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी प्रभारी अपने बूथ में समय पर जन चौपाल लगाकर अभियान को सफल बनाएं।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।