Breaking News
● लम्बे अंतराल के बाद बीएसपी प्रबंधन एवं एससी/एसटी एसोसिएशन के बीच त्रैमासिक बैठक सम्पन्न ● श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ● महादेव सट्टा कांड में बड़ा धमाका: हर 15 दिन में 50 लाख की कथित प्रोटेक्शन मनी का दावा,काली कमाई का नया राज...,अनिल अग्रवाल-विशाल आहुजा पर गैर-जमानती वारंट, धीरज ने मांगी अग्रिम जमानत ● भिलाई में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात के साथ संगठन पर हुआ मंथन ● विधायक रिकेश सेन के लगातार प्रयासों से विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, डोम शेड और सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में बड़ी पहल ● बी. एस. पी. खो-खो क्लब सेक्टर 04 भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बालिका खो-खो टीम सलेक्शन ट्रॉयल संपन्न ● भिलाई में भाजपा के महापौर चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज, 7 नामों की चर्चा,किस पर लगेगा दांव?,संगठन के फैसले का इंतजार... ● छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास, बोले- अभी से कर ली है मानसिक तैयारी ● चुनाव की आड़ में नगर निगम भिलाई में सारे कामकाज ठप, अधिकारी गायब :- मुकेश चंद्राकर ● सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई द्वारा आयोजित SOLVE-X 2026: अंतरविषयी विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी ● दुर्ग पुलिस की शानदार पहल: नन्हे-मुन्नों ने संभाली यातायात जागरूकता की कमान, ट्रैफिक पार्क में सीखे सड़क सुरक्षा के गुर ● जेके लक्ष्मी सीमेंट में फाउंडेशन डे पर स्वच्छता वीरों का सम्मान, लाला कमलापत सिंघानिया की 142वीं जयंती पर हुआ आयोजन ● एमजीएम स्कूल सेक्टर-6 में फुटबॉल का रोमांच शुरू: 14वें मार थियोडोसियस मेमोरियल टूर्नामेंट में 16 स्कूलों की टीमें आमने-सामने ● छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवात ‘अकवान’ के असर से 20-21 नवंबर को इन जिलों में बरसेंगे बादल... ● सीवरेज नवनिर्माण के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति से हर्ष की लहर, विधायक रिकेश का नागरिकों ने जताया आभार ● छठ महापर्व पर कोहका भेलवा तालाब में जनसेवा, पलाश घोष के नेतृत्व में चला सेवा स्टॉल ● दुर्ग पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग बनी ‘रक्षक’: नशे में रॉन्ग साइड दौड़ रहे आइशर को रोका,अब तक 71 घायलों की बचाई जान, 32 गंभीर मरीजों को ग्रीन कॉरिडोर से पहुंचाया अस्पताल ● वैशाली नगर पुलिस की शानदार कार्रवाई: युवक के गले पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद ● विधायक ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, व्रतियों और श्रद्धालुओं से मिलकर लिया आशीर्वाद,आस्था, श्रद्धा और लोकमंगल का महापर्व है छठ:- देवेंद्र यादव ● सोना-चांदी हुआ क्रैश, क्या सच में अब धड़ाम होकर 1 लाख रुपये पर पहुंचेंगे सोने के दाम?जानिए एक्सपर्ट्स की राय... ● महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में फिर सेंध: 4 विचाराधीन बंदी दीवार फांदकर फरार, ताकते रह गए सुरक्षाकर्मी,पुलिस की टीमें दे रही दबिश ● छठ घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़: इंद्रजीत सिंह छोटू ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य और व्रतियों से लिया आशीर्वाद ● वैशाली नगर भिलाई में अब मुफ्त सजेगा दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा, विधायक रिकेश ने की नई योजना की शुरुआत ● "वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान" के तहत मध्य ब्लॉक के 43 बूथों में बूथ प्रभारी नियुक्त ● दुर्ग में चैतन्य बघेल की 26.43 करोड़ की ‘विट्ठल ग्रीन्स’ पर ED का कब्जा, शराब घोटाले की रकम निवेश करने का आरोप ● भिलाई में iPhone खरीदने के कुछ देर बाद 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, फोन पर बातचीत के बाद हुआ था परेशान ● ​अरविंद केजरीवाल के सफल गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर भिलाई नगर निगम के वार्ड 32, बैकुंठधाम जेपी नगर (वैशाली नगर विधानसभा ) के 35 नागरिकों ने ग्रहण की 'आप' की सदस्यता । ● दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी से खुला फर्जीवाड़ा: AI से बनाया कलेक्टर दुर्ग का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी...,भिलाई भट्ठी पुलिस ने दबोचा, मोबाइल व कूटरचित दस्तावेज जब्त ● ‘कृषक उन्नति योजना’ से किसानों को बड़ी राहत, प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता पर अतुल पर्वत बोले:- साय सरकार का ऐतिहासिक किसान-हितैषी फैसला ● 18 नवंबर से डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट में 12वीं अकाउंट्स का स्पेशल रिवीजन कोर्स, बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक की तैयारी पर फोकस ● छठ की तैयारियों को लेकर कन्हैया सोनी का मैदानी दौरा: तालाबों की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा ● भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज : गांधी परिवार पर भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट का आरोप ● दुर्ग पुलिस का शानदार अभियान: 40 लाख के 201 गुम मोबाइल बरामद, 1,400 से ज्यादा फोन लौटाकर जीता लोगों का भरोसा ● वैशाली नगर विस को विकास कार्यों के लिए 5.09 करोड़ रुपये के 9 कार्यों को मिली स्वीकृति ● भिलाई: सेल में पदोन्नति परीक्षा रद्द, धांधली की पुष्टि के बाद बड़ा फैसला,केवल पुराने अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम,जानें पूरी डीटेल... ● भिलाई के नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, विधायक रिकेश सेन की पहल को एमआईसी की सहमति ● पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने स्व. श्री सीताराम बाकलीवाल जी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना ● भिलाई के 5 हजार समेत 25 हजार नए वोटर प्रभावित: पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा-निर्वाचन आयोग को घेरा,“आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा”, भूपेश बघेल का बड़ा राजनीतिक हमला ● GenZ युवाओं के आक्रोश से भाजपा में घबराहट, नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम न जुड़ने पाए इसके लिए अपनाए गए हथकंडे :- मुकेश चंद्राकर ● दुर्ग में फार्म हाउस पर लाखों की चोरी से सनसनी: अकरम बाबा की बाड़ी में नकदी-जेवर पार, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज ● सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI का बड़ा शिकंजा: मोहित सोमानी के घर पर छापा,खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज... ● मध्य ब्लॉक का मंडल स्तरीय लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जन चौपाल ● बेहोश होकर गिर पड़े पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़: एम्स में भर्ती कराया गया,आधिकारिक बयान का इंतजार ● आबकारी विभाग का खजाना हुआ मालामाल: छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का रिकॉर्ड उछाल, 5 दिन में 54.60 करोड़ की शराब बिकी,पिछले साल से 7.8% बढ़ा राजस्व ● दीपावली पर बेहतर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का भिलाई चेम्बर ने जताया आभार ● नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म मामले में दुर्ग पुलिस का त्वरित एक्शन, चंद घंटों में तीनों आरोपी हिरासत में ● सुपेला चौक की यातायात समस्या को लेकर कन्हैया सोनी ने उठाई आवाज: SSP विजय अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन,बस स्टैंड और ऑटो स्टॉप की मांग,तत्काल कार्रवाई का आश्वासन ● दुर्ग में बड़ा हादसा: कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार-बाइक में भिड़ंत, दो गंभीर घायल, क्षतिग्रस्त सफारी मौके पर छोड़ी,दूसरी बाइक से रवाना हुईं विधायक ● दुर्ग में 55 फीट गहरी पत्थर खदान बनी मौत का कुंड: नहाने उतरे 37 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत,2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन ● शपथ फाउंडेशन की दीपावली पर अनूठी पहल: दो महिलाओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कद
• लम्बे अंतराल के बाद बीएसपी प्रबंधन एवं एससी/एसटी एसोसिएशन के बीच त्रैमासिक बैठक सम्पन्न • श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि • महादेव सट्टा कांड में बड़ा धमाका: हर 15 दिन में 50 लाख की कथित प्रोटेक्शन मनी का दावा,काली कमाई का नया राज...,अनिल अग्रवाल-विशाल आहुजा पर गैर-जमानती वारंट, धीरज ने मांगी अग्रिम जमानत • भिलाई में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात के साथ संगठन पर हुआ मंथन • विधायक रिकेश सेन के लगातार प्रयासों से विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, डोम शेड और सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में बड़ी पहल • बी. एस. पी. खो-खो क्लब सेक्टर 04 भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बालिका खो-खो टीम सलेक्शन ट्रॉयल संपन्न • भिलाई में भाजपा के महापौर चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज, 7 नामों की चर्चा,किस पर लगेगा दांव?,संगठन के फैसले का इंतजार... • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास, बोले- अभी से कर ली है मानसिक तैयारी • चुनाव की आड़ में नगर निगम भिलाई में सारे कामकाज ठप, अधिकारी गायब :- मुकेश चंद्राकर • सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई द्वारा आयोजित SOLVE-X 2026: अंतरविषयी विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी • दुर्ग पुलिस की शानदार पहल: नन्हे-मुन्नों ने संभाली यातायात जागरूकता की कमान, ट्रैफिक पार्क में सीखे सड़क सुरक्षा के गुर • जेके लक्ष्मी सीमेंट में फाउंडेशन डे पर स्वच्छता वीरों का सम्मान, लाला कमलापत सिंघानिया की 142वीं जयंती पर हुआ आयोजन • एमजीएम स्कूल सेक्टर-6 में फुटबॉल का रोमांच शुरू: 14वें मार थियोडोसियस मेमोरियल टूर्नामेंट में 16 स्कूलों की टीमें आमने-सामने • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवात ‘अकवान’ के असर से 20-21 नवंबर को इन जिलों में बरसेंगे बादल... • सीवरेज नवनिर्माण के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति से हर्ष की लहर, विधायक रिकेश का नागरिकों ने जताया आभार • छठ महापर्व पर कोहका भेलवा तालाब में जनसेवा, पलाश घोष के नेतृत्व में चला सेवा स्टॉल • दुर्ग पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग बनी ‘रक्षक’: नशे में रॉन्ग साइड दौड़ रहे आइशर को रोका,अब तक 71 घायलों की बचाई जान, 32 गंभीर मरीजों को ग्रीन कॉरिडोर से पहुंचाया अस्पताल • वैशाली नगर पुलिस की शानदार कार्रवाई: युवक के गले पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद • विधायक ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, व्रतियों और श्रद्धालुओं से मिलकर लिया आशीर्वाद,आस्था, श्रद्धा और लोकमंगल का महापर्व है छठ:- देवेंद्र यादव • सोना-चांदी हुआ क्रैश, क्या सच में अब धड़ाम होकर 1 लाख रुपये पर पहुंचेंगे सोने के दाम?जानिए एक्सपर्ट्स की राय... • महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में फिर सेंध: 4 विचाराधीन बंदी दीवार फांदकर फरार, ताकते रह गए सुरक्षाकर्मी,पुलिस की टीमें दे रही दबिश • छठ घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़: इंद्रजीत सिंह छोटू ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य और व्रतियों से लिया आशीर्वाद • वैशाली नगर भिलाई में अब मुफ्त सजेगा दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा, विधायक रिकेश ने की नई योजना की शुरुआत • "वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान" के तहत मध्य ब्लॉक के 43 बूथों में बूथ प्रभारी नियुक्त • दुर्ग में चैतन्य बघेल की 26.43 करोड़ की ‘विट्ठल ग्रीन्स’ पर ED का कब्जा, शराब घोटाले की रकम निवेश करने का आरोप • भिलाई में iPhone खरीदने के कुछ देर बाद 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, फोन पर बातचीत के बाद हुआ था परेशान • ​अरविंद केजरीवाल के सफल गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर भिलाई नगर निगम के वार्ड 32, बैकुंठधाम जेपी नगर (वैशाली नगर विधानसभा ) के 35 नागरिकों ने ग्रहण की 'आप' की सदस्यता । • दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी से खुला फर्जीवाड़ा: AI से बनाया कलेक्टर दुर्ग का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी...,भिलाई भट्ठी पुलिस ने दबोचा, मोबाइल व कूटरचित दस्तावेज जब्त • ‘कृषक उन्नति योजना’ से किसानों को बड़ी राहत, प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता पर अतुल पर्वत बोले:- साय सरकार का ऐतिहासिक किसान-हितैषी फैसला • 18 नवंबर से डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट में 12वीं अकाउंट्स का स्पेशल रिवीजन कोर्स, बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक की तैयारी पर फोकस • छठ की तैयारियों को लेकर कन्हैया सोनी का मैदानी दौरा: तालाबों की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा • भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज : गांधी परिवार पर भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट का आरोप • दुर्ग पुलिस का शानदार अभियान: 40 लाख के 201 गुम मोबाइल बरामद, 1,400 से ज्यादा फोन लौटाकर जीता लोगों का भरोसा • वैशाली नगर विस को विकास कार्यों के लिए 5.09 करोड़ रुपये के 9 कार्यों को मिली स्वीकृति • भिलाई: सेल में पदोन्नति परीक्षा रद्द, धांधली की पुष्टि के बाद बड़ा फैसला,केवल पुराने अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम,जानें पूरी डीटेल... • भिलाई के नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, विधायक रिकेश सेन की पहल को एमआईसी की सहमति • पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने स्व. श्री सीताराम बाकलीवाल जी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना • भिलाई के 5 हजार समेत 25 हजार नए वोटर प्रभावित: पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा-निर्वाचन आयोग को घेरा,“आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा”, भूपेश बघेल का बड़ा राजनीतिक हमला • GenZ युवाओं के आक्रोश से भाजपा में घबराहट, नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम न जुड़ने पाए इसके लिए अपनाए गए हथकंडे :- मुकेश चंद्राकर • दुर्ग में फार्म हाउस पर लाखों की चोरी से सनसनी: अकरम बाबा की बाड़ी में नकदी-जेवर पार, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज • सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI का बड़ा शिकंजा: मोहित सोमानी के घर पर छापा,खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज... • मध्य ब्लॉक का मंडल स्तरीय लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जन चौपाल • बेहोश होकर गिर पड़े पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़: एम्स में भर्ती कराया गया,आधिकारिक बयान का इंतजार • आबकारी विभाग का खजाना हुआ मालामाल: छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का रिकॉर्ड उछाल, 5 दिन में 54.60 करोड़ की शराब बिकी,पिछले साल से 7.8% बढ़ा राजस्व • दीपावली पर बेहतर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का भिलाई चेम्बर ने जताया आभार • नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म मामले में दुर्ग पुलिस का त्वरित एक्शन, चंद घंटों में तीनों आरोपी हिरासत में • सुपेला चौक की यातायात समस्या को लेकर कन्हैया सोनी ने उठाई आवाज: SSP विजय अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन,बस स्टैंड और ऑटो स्टॉप की मांग,तत्काल कार्रवाई का आश्वासन • दुर्ग में बड़ा हादसा: कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार-बाइक में भिड़ंत, दो गंभीर घायल, क्षतिग्रस्त सफारी मौके पर छोड़ी,दूसरी बाइक से रवाना हुईं विधायक • दुर्ग में 55 फीट गहरी पत्थर खदान बनी मौत का कुंड: नहाने उतरे 37 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत,2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन • शपथ फाउंडेशन की दीपावली पर अनूठी पहल: दो महिलाओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कद
Chhattisgarh Ki Awaaz
राजनीति

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

November 19, 2026, 07:32 PM 310
राजेश
प्रिय ज्वेलर्स
अतुल ऑटो
दया सिंह

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की, जीवनभर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा से करते रहे जरूरतमंदों की मदद, उनके सामाजिक एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को याद कर भावुक हुए लोग।

Bharti college
छोटू

दुर्ग। शहर के प्रतिष्ठित, सरल, सहज, मिलनसार एवं धार्मिक-सामाजिक विचारों से जुड़े स्वर्गीय श्री सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल जी की श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज का आयोजन गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को श्री ऋषभदेव परिसर, शिवपारा, चंडी मंदिर के पास, दुर्ग में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पूर्व जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय बाकलीवाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Soni ji

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल जी ने अपने जीवन में केवल परिवार में ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में भी गहरी प्रतिष्ठा एवं सम्मान अर्जित किया था। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनका सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार, सभी के प्रति सम्मान, जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रति समर्पण था।

भिलाई फर्नीचर
श्री राम
Rungta

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भावुक होकर किया स्मरण

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल जी का अचानक इस दुनिया से विदा हो जाना अत्यंत दुखद और अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने वाले, सभी से आत्मीयता से बातचीत करने वाले सीताराम जी इतनी अचानक हम सबको छोड़कर चले जाएंगे।

शमशेर

श्री बघेल ने भावुक होते हुए कहा कि सीताराम जी ने अपने जीवन के अंतिम दिन भी परिवार के साथ बिताए। रात में उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर अच्छे से बातचीत की, परिवार के साथ समय बिताया और सुबह अचानक उनके देवलोक गमन का समाचार मिला। यह घटना पूरे परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों के लिए गहरा आघात है।

उन्होंने कहा कि सीताराम जी का स्नेह, उनका सरल व्यवहार और उनकी स्मृतियां सदैव हम सबके बीच जीवित रहेंगी। उन्होंने शोकाकुल धीरज बाकलीवाल एवं पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा- सीताराम जी का जाना अपूरणीय क्षति

पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सीताराम जी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और आत्मीय था। वे परिवार और समाज को जोड़कर रखने वाले व्यक्ति थे। उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा। उनका जाना केवल बाकलीवाल परिवार की ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए व्यक्तिगत क्षति है।

उन्होंने कहा कि धीरज बाकलीवाल को सार्वजनिक जीवन में जो संस्कार, सेवा भावना और लोगों के प्रति समर्पण मिला है, उसमें उनके पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और जीवन मूल्य सदैव परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सामाजिक योगदान को किया याद

पूर्व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सीताराम बाकलीवाल जी ने अपने जीवन में सामाजिक संबंधों को हमेशा महत्व दिया। उनका व्यवहार सभी वर्गों के लोगों के प्रति समान और आत्मीय रहा। समाज में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा थी और उन्होंने अपने आचरण से लोगों के बीच सम्मान अर्जित किया।

उन्होंने कहा कि नेत्रदान जैसा महान कार्य मानवता के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिचायक है। ऐसे पुण्य कार्यों से व्यक्ति मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहता है। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीताराम जी का जीवन पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने जीवन में जो सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त की, वह उनके अच्छे व्यवहार और लोगों के प्रति आत्मीयता का परिणाम था।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और समाज में छोड़ी गई छाप से होती है। सीताराम जी ने अपने जीवन से लोगों के बीच जो स्नेह और सम्मान अर्जित किया, वह हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सांसद विजय बघेल ने कहा- उनके संस्कार और सेवा भावना सदैव याद रहेंगे

सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक मिलनसार और सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। समाज में उनके अच्छे संबंध और उनके प्रति लोगों का स्नेह उनकी जीवनभर की कमाई थी।

उन्होंने कहा कि नेत्रदान जैसा महान कार्य दूसरों के जीवन में उजाला लाने का संदेश देता है। यह केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनका जीवन और उनके संस्कार सदैव याद किए जाएंगे।

महापौर अलका बाघमार ने व्यक्त की संवेदना

दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सीताराम जी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल और मिलनसार था। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर इस कठिन समय में धीरज बाकलीवाल एवं पूरे परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा से करते थे मानवता की सेवा

स्वर्गीय श्री सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल जी केवल सामाजिक और पारिवारिक जीवन में ही नहीं, बल्कि चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। वे स्वयं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से लोगों का निःशुल्क उपचार किया करते थे। उनका मानना था कि जरूरतमंद व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना भी समाजसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उनकी इसी सेवाभावी सोच और स्मृति को सम्मान देते हुए श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर शहर के चार प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सकों डॉ. पी. सिंह, डॉ. आर.के. सोनी, डॉ. ममता राय एवं डॉ. मिश्रा ने अपनी निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।

चिकित्सकों की इस पहल ने स्वर्गीय बाकलीवाल जी के सेवा और परोपकार के विचारों को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि किसी व्यक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि केवल पुष्प अर्पित करके ही नहीं, बल्कि उसके बताए सेवा, सहयोग और मानवता के मार्ग पर चलकर भी दी जा सकती है।

नेत्रदान कर दिया मानवता और परोपकार का अनुपम संदेश

स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल जी ने अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में भी मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे समाज लंबे समय तक याद रखेगा। उन्होंने नेत्रदान का पुनीत कार्य कर अपनी आंखों के माध्यम से दूसरों के जीवन में उजाला पहुंचाने का महान संदेश दिया।

उनका यह निर्णय बताता है कि सच्ची सेवा केवल जीवन रहते ही नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी मानवता के काम आ सकती है। उनका नेत्रदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक होने का संदेश देगा।

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में थी विशिष्ट पहचान

स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल जी का सामाजिक जीवन में विशेष सम्मान था। वे समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से आत्मीय संबंध रखते थे। उनके व्यक्तित्व में विनम्रता, सहयोग, सेवा और अपनत्व का भाव हमेशा दिखाई देता था। सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता और लोगों के साथ उनके मधुर संबंधों ने उन्हें एक सम्मानित स्थान दिलाया।

उनके पुत्र श्री धीरज बाकलीवाल दुर्ग नगर निगम के महापौर के रूप में शहर की सेवा कर चुके हैं और वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

धीरज बाकलीवाल के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में उनके पिता के संस्कार, मार्गदर्शन और पारिवारिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में धीरज बाकलीवाल ने शहर की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में अपनी पहचान बनाई है, वहीं उनके पिता का स्नेह और मार्गदर्शन उनके जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी रहा।

यही कारण है कि आज उनके निधन पर राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर विभिन्न विचारधाराओं के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इन गणमान्यजनों ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से श्री भूपेश बघेल, श्री गजेन्द्र यादव, श्री ताम्रध्वज साहू, श्री विजय बघेल, श्रीमती अलका बाघमार, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री प्रदीप चौबे, श्री अरुण वोरा, श्री राजेन्द्र साहू, श्री ललित चन्द्राकर, श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, श्री नीरज पाल, श्री मुकेश चन्द्राकर, श्री राकेश ठाकुर, श्री सुबोध हरितवाल, श्री नर्मल कोसरे, श्री अतुल चंद साहू, श्री सतेन्द्र चेलक, श्री विकास उपाध्याय, श्री राजेश यादव, श्री गिरीश देवांगन, श्री सनी अग्रवाल, श्री उदय मुदलियार, श्री धर्मेन्द्र यादव, श्री शशि सिन्हा, श्री संतोष रुंगटा, श्री संजय रूंगटा, श्री इंदर सिंह छोटू एवं श्री आर.एन. वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में सभी ने स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके साथ बिताए गए आत्मीय पलों को याद किया।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल धीरज बाकलीवाल एवं पूरे बाकलीवाल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल जी का स्नेह, उनके संस्कार, सामाजिक योगदान, निःशुल्क चिकित्सा सेवा और नेत्रदान के माध्यम से दिया गया मानवता का संदेश सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।

विनम्र श्रद्धांजलि। सादर नमन।

Trending Now

Visit Website