Breaking News
● बिसलेरी का पानी पीने वालों के लिए बड़ी खबर: जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने लिया एक्शन,आगे हो सकती है कैसी कार्रवाई? ● भिलाई के सुपेला में खूनी खेल: लड़की से फोन पर बात करने के शक में युवक को घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ वार, 3 आरोपी हिरासत में ● बलौदाबाजार में करंट हादसे के दिवंगत परिवार को श्रद्धांजलि; समाज में शोक सभा आयोजित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक ● भारती विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित ● एम.जी.एम. स्कूल सेक्टर-6 ने जीता 14वां मार थियोडोसियस मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट, फाइनल में शारदा विद्यालय को 2-1 से हराया ● लम्बे अंतराल के बाद बीएसपी प्रबंधन एवं एससी/एसटी एसोसिएशन के बीच त्रैमासिक बैठक सम्पन्न ● श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ● महादेव सट्टा कांड में बड़ा धमाका: हर 15 दिन में 50 लाख की कथित प्रोटेक्शन मनी का दावा,काली कमाई का नया राज...,अनिल अग्रवाल-विशाल आहुजा पर गैर-जमानती वारंट, धीरज ने मांगी अग्रिम जमानत ● भिलाई में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात के साथ संगठन पर हुआ मंथन ● विधायक रिकेश सेन के लगातार प्रयासों से विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, डोम शेड और सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में बड़ी पहल ● बी. एस. पी. खो-खो क्लब सेक्टर 04 भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बालिका खो-खो टीम सलेक्शन ट्रॉयल संपन्न ● भिलाई में भाजपा के महापौर चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज, 7 नामों की चर्चा,किस पर लगेगा दांव?,संगठन के फैसले का इंतजार... ● छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास, बोले- अभी से कर ली है मानसिक तैयारी ● चुनाव की आड़ में नगर निगम भिलाई में सारे कामकाज ठप, अधिकारी गायब :- मुकेश चंद्राकर ● सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई द्वारा आयोजित SOLVE-X 2026: अंतरविषयी विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी ● दुर्ग पुलिस की शानदार पहल: नन्हे-मुन्नों ने संभाली यातायात जागरूकता की कमान, ट्रैफिक पार्क में सीखे सड़क सुरक्षा के गुर ● जेके लक्ष्मी सीमेंट में फाउंडेशन डे पर स्वच्छता वीरों का सम्मान, लाला कमलापत सिंघानिया की 142वीं जयंती पर हुआ आयोजन ● एमजीएम स्कूल सेक्टर-6 में फुटबॉल का रोमांच शुरू: 14वें मार थियोडोसियस मेमोरियल टूर्नामेंट में 16 स्कूलों की टीमें आमने-सामने ● छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवात ‘अकवान’ के असर से 20-21 नवंबर को इन जिलों में बरसेंगे बादल... ● सीवरेज नवनिर्माण के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति से हर्ष की लहर, विधायक रिकेश का नागरिकों ने जताया आभार ● छठ महापर्व पर कोहका भेलवा तालाब में जनसेवा, पलाश घोष के नेतृत्व में चला सेवा स्टॉल ● दुर्ग पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग बनी ‘रक्षक’: नशे में रॉन्ग साइड दौड़ रहे आइशर को रोका,अब तक 71 घायलों की बचाई जान, 32 गंभीर मरीजों को ग्रीन कॉरिडोर से पहुंचाया अस्पताल ● वैशाली नगर पुलिस की शानदार कार्रवाई: युवक के गले पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद ● विधायक ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, व्रतियों और श्रद्धालुओं से मिलकर लिया आशीर्वाद,आस्था, श्रद्धा और लोकमंगल का महापर्व है छठ:- देवेंद्र यादव ● सोना-चांदी हुआ क्रैश, क्या सच में अब धड़ाम होकर 1 लाख रुपये पर पहुंचेंगे सोने के दाम?जानिए एक्सपर्ट्स की राय... ● महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में फिर सेंध: 4 विचाराधीन बंदी दीवार फांदकर फरार, ताकते रह गए सुरक्षाकर्मी,पुलिस की टीमें दे रही दबिश ● छठ घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़: इंद्रजीत सिंह छोटू ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य और व्रतियों से लिया आशीर्वाद ● वैशाली नगर भिलाई में अब मुफ्त सजेगा दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा, विधायक रिकेश ने की नई योजना की शुरुआत ● "वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान" के तहत मध्य ब्लॉक के 43 बूथों में बूथ प्रभारी नियुक्त ● दुर्ग में चैतन्य बघेल की 26.43 करोड़ की ‘विट्ठल ग्रीन्स’ पर ED का कब्जा, शराब घोटाले की रकम निवेश करने का आरोप ● भिलाई में iPhone खरीदने के कुछ देर बाद 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, फोन पर बातचीत के बाद हुआ था परेशान ● ​अरविंद केजरीवाल के सफल गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर भिलाई नगर निगम के वार्ड 32, बैकुंठधाम जेपी नगर (वैशाली नगर विधानसभा ) के 35 नागरिकों ने ग्रहण की 'आप' की सदस्यता । ● दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी से खुला फर्जीवाड़ा: AI से बनाया कलेक्टर दुर्ग का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी...,भिलाई भट्ठी पुलिस ने दबोचा, मोबाइल व कूटरचित दस्तावेज जब्त ● ‘कृषक उन्नति योजना’ से किसानों को बड़ी राहत, प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता पर अतुल पर्वत बोले:- साय सरकार का ऐतिहासिक किसान-हितैषी फैसला ● 18 नवंबर से डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट में 12वीं अकाउंट्स का स्पेशल रिवीजन कोर्स, बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक की तैयारी पर फोकस ● छठ की तैयारियों को लेकर कन्हैया सोनी का मैदानी दौरा: तालाबों की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा ● भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज : गांधी परिवार पर भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट का आरोप ● दुर्ग पुलिस का शानदार अभियान: 40 लाख के 201 गुम मोबाइल बरामद, 1,400 से ज्यादा फोन लौटाकर जीता लोगों का भरोसा ● वैशाली नगर विस को विकास कार्यों के लिए 5.09 करोड़ रुपये के 9 कार्यों को मिली स्वीकृति ● भिलाई: सेल में पदोन्नति परीक्षा रद्द, धांधली की पुष्टि के बाद बड़ा फैसला,केवल पुराने अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम,जानें पूरी डीटेल... ● भिलाई के नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, विधायक रिकेश सेन की पहल को एमआईसी की सहमति ● पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने स्व. श्री सीताराम बाकलीवाल जी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना ● भिलाई के 5 हजार समेत 25 हजार नए वोटर प्रभावित: पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा-निर्वाचन आयोग को घेरा,“आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा”, भूपेश बघेल का बड़ा राजनीतिक हमला ● GenZ युवाओं के आक्रोश से भाजपा में घबराहट, नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम न जुड़ने पाए इसके लिए अपनाए गए हथकंडे :- मुकेश चंद्राकर ● दुर्ग में फार्म हाउस पर लाखों की चोरी से सनसनी: अकरम बाबा की बाड़ी में नकदी-जेवर पार, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज ● सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI का बड़ा शिकंजा: मोहित सोमानी के घर पर छापा,खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज... ● मध्य ब्लॉक का मंडल स्तरीय लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जन चौपाल ● बेहोश होकर गिर पड़े पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़: एम्स में भर्ती कराया गया,आधिकारिक बयान का इंतजार ● आबकारी विभाग का खजाना हुआ मालामाल: छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का रिकॉर्ड उछाल, 5 दिन में 54.60 करोड़ की शराब बिकी,पिछले साल से 7.8% बढ़ा राजस्व ● दीपावली पर बेहतर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का भिलाई चेम्बर ने जताया आभार
• बिसलेरी का पानी पीने वालों के लिए बड़ी खबर: जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने लिया एक्शन,आगे हो सकती है कैसी कार्रवाई? • भिलाई के सुपेला में खूनी खेल: लड़की से फोन पर बात करने के शक में युवक को घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ वार, 3 आरोपी हिरासत में • बलौदाबाजार में करंट हादसे के दिवंगत परिवार को श्रद्धांजलि; समाज में शोक सभा आयोजित, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक • भारती विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित • एम.जी.एम. स्कूल सेक्टर-6 ने जीता 14वां मार थियोडोसियस मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट, फाइनल में शारदा विद्यालय को 2-1 से हराया • लम्बे अंतराल के बाद बीएसपी प्रबंधन एवं एससी/एसटी एसोसिएशन के बीच त्रैमासिक बैठक सम्पन्न • श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्वर्गीय सीताराम (जितेन्द्र) बाकलीवाल को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि • महादेव सट्टा कांड में बड़ा धमाका: हर 15 दिन में 50 लाख की कथित प्रोटेक्शन मनी का दावा,काली कमाई का नया राज...,अनिल अग्रवाल-विशाल आहुजा पर गैर-जमानती वारंट, धीरज ने मांगी अग्रिम जमानत • भिलाई में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात के साथ संगठन पर हुआ मंथन • विधायक रिकेश सेन के लगातार प्रयासों से विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, डोम शेड और सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में बड़ी पहल • बी. एस. पी. खो-खो क्लब सेक्टर 04 भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बालिका खो-खो टीम सलेक्शन ट्रॉयल संपन्न • भिलाई में भाजपा के महापौर चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज, 7 नामों की चर्चा,किस पर लगेगा दांव?,संगठन के फैसले का इंतजार... • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास, बोले- अभी से कर ली है मानसिक तैयारी • चुनाव की आड़ में नगर निगम भिलाई में सारे कामकाज ठप, अधिकारी गायब :- मुकेश चंद्राकर • सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई द्वारा आयोजित SOLVE-X 2026: अंतरविषयी विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी • दुर्ग पुलिस की शानदार पहल: नन्हे-मुन्नों ने संभाली यातायात जागरूकता की कमान, ट्रैफिक पार्क में सीखे सड़क सुरक्षा के गुर • जेके लक्ष्मी सीमेंट में फाउंडेशन डे पर स्वच्छता वीरों का सम्मान, लाला कमलापत सिंघानिया की 142वीं जयंती पर हुआ आयोजन • एमजीएम स्कूल सेक्टर-6 में फुटबॉल का रोमांच शुरू: 14वें मार थियोडोसियस मेमोरियल टूर्नामेंट में 16 स्कूलों की टीमें आमने-सामने • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवात ‘अकवान’ के असर से 20-21 नवंबर को इन जिलों में बरसेंगे बादल... • सीवरेज नवनिर्माण के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति से हर्ष की लहर, विधायक रिकेश का नागरिकों ने जताया आभार • छठ महापर्व पर कोहका भेलवा तालाब में जनसेवा, पलाश घोष के नेतृत्व में चला सेवा स्टॉल • दुर्ग पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग बनी ‘रक्षक’: नशे में रॉन्ग साइड दौड़ रहे आइशर को रोका,अब तक 71 घायलों की बचाई जान, 32 गंभीर मरीजों को ग्रीन कॉरिडोर से पहुंचाया अस्पताल • वैशाली नगर पुलिस की शानदार कार्रवाई: युवक के गले पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद • विधायक ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, व्रतियों और श्रद्धालुओं से मिलकर लिया आशीर्वाद,आस्था, श्रद्धा और लोकमंगल का महापर्व है छठ:- देवेंद्र यादव • सोना-चांदी हुआ क्रैश, क्या सच में अब धड़ाम होकर 1 लाख रुपये पर पहुंचेंगे सोने के दाम?जानिए एक्सपर्ट्स की राय... • महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में फिर सेंध: 4 विचाराधीन बंदी दीवार फांदकर फरार, ताकते रह गए सुरक्षाकर्मी,पुलिस की टीमें दे रही दबिश • छठ घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़: इंद्रजीत सिंह छोटू ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य और व्रतियों से लिया आशीर्वाद • वैशाली नगर भिलाई में अब मुफ्त सजेगा दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा, विधायक रिकेश ने की नई योजना की शुरुआत • "वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान" के तहत मध्य ब्लॉक के 43 बूथों में बूथ प्रभारी नियुक्त • दुर्ग में चैतन्य बघेल की 26.43 करोड़ की ‘विट्ठल ग्रीन्स’ पर ED का कब्जा, शराब घोटाले की रकम निवेश करने का आरोप • भिलाई में iPhone खरीदने के कुछ देर बाद 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, फोन पर बातचीत के बाद हुआ था परेशान • ​अरविंद केजरीवाल के सफल गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर भिलाई नगर निगम के वार्ड 32, बैकुंठधाम जेपी नगर (वैशाली नगर विधानसभा ) के 35 नागरिकों ने ग्रहण की 'आप' की सदस्यता । • दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी से खुला फर्जीवाड़ा: AI से बनाया कलेक्टर दुर्ग का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी...,भिलाई भट्ठी पुलिस ने दबोचा, मोबाइल व कूटरचित दस्तावेज जब्त • ‘कृषक उन्नति योजना’ से किसानों को बड़ी राहत, प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता पर अतुल पर्वत बोले:- साय सरकार का ऐतिहासिक किसान-हितैषी फैसला • 18 नवंबर से डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट में 12वीं अकाउंट्स का स्पेशल रिवीजन कोर्स, बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक की तैयारी पर फोकस • छठ की तैयारियों को लेकर कन्हैया सोनी का मैदानी दौरा: तालाबों की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा • भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज : गांधी परिवार पर भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट का आरोप • दुर्ग पुलिस का शानदार अभियान: 40 लाख के 201 गुम मोबाइल बरामद, 1,400 से ज्यादा फोन लौटाकर जीता लोगों का भरोसा • वैशाली नगर विस को विकास कार्यों के लिए 5.09 करोड़ रुपये के 9 कार्यों को मिली स्वीकृति • भिलाई: सेल में पदोन्नति परीक्षा रद्द, धांधली की पुष्टि के बाद बड़ा फैसला,केवल पुराने अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम,जानें पूरी डीटेल... • भिलाई के नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, विधायक रिकेश सेन की पहल को एमआईसी की सहमति • पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने स्व. श्री सीताराम बाकलीवाल जी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना • भिलाई के 5 हजार समेत 25 हजार नए वोटर प्रभावित: पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा-निर्वाचन आयोग को घेरा,“आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा”, भूपेश बघेल का बड़ा राजनीतिक हमला • GenZ युवाओं के आक्रोश से भाजपा में घबराहट, नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम न जुड़ने पाए इसके लिए अपनाए गए हथकंडे :- मुकेश चंद्राकर • दुर्ग में फार्म हाउस पर लाखों की चोरी से सनसनी: अकरम बाबा की बाड़ी में नकदी-जेवर पार, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज • सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI का बड़ा शिकंजा: मोहित सोमानी के घर पर छापा,खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज... • मध्य ब्लॉक का मंडल स्तरीय लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जन चौपाल • बेहोश होकर गिर पड़े पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़: एम्स में भर्ती कराया गया,आधिकारिक बयान का इंतजार • आबकारी विभाग का खजाना हुआ मालामाल: छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का रिकॉर्ड उछाल, 5 दिन में 54.60 करोड़ की शराब बिकी,पिछले साल से 7.8% बढ़ा राजस्व • दीपावली पर बेहतर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का भिलाई चेम्बर ने जताया आभार
Chhattisgarh Ki Awaaz
अन्य

बिसलेरी का पानी पीने वालों के लिए बड़ी खबर: जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने लिया एक्शन,आगे हो सकती है कैसी कार्रवाई?

November 23, 2026, 03:02 PM 810
राजेश
प्रिय ज्वेलर्स
अतुल ऑटो
दया सिंह

भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक- एफएसएसएआई ने बिसलेरी के पानी के सैंपल को क्यों बताया 'असुरक्षित'? जानें जांच में मिले ब्रोमेट और अन्य केमिकल के खतरे, बिसलेरी का पक्ष और क्या हो सकती है कानूनी कार्रवाई।

भारत में बोतलबंद पानी बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, एक दिन पहले ही भारत में खाने-पीने की चीजों के सुरक्षा मानक जांचने और तय करने वाली संस्था- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों में बिसलेरी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना 'असुरक्षित' पाया। इसके बाद एफएसएसएआई ने कंपनी के खिलाफ कानूनी मुकदमा (अभियोजन) चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी।

Bharti college
छोटू

बिसलेरी के खिलाफ इस तरह से विनियामक कार्रवाई के बाद अब देशभर में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर उसके पानी में ऐसा क्या मिला है, जिसे लेकर एफएसएसआई ने कार्रवाई की है? इस पूरे मामले पर बिसलेरी की तरफ से क्या जवाब आया है? बिसलेरी पर आगे किस तरह की कार्रवाई हो सकती है? पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका में इस तरह खाद्य या पेय पदार्थ में कुछ गड़बड़ निकलने पर किस तरह की कार्रवाई का चलन है? और आखिर में बिसलेरी की भारत के बाजार में कितनी पकड़ है? आइये जानते हैं...

Soni ji

पहले जानें- एफएसएसएआई ने बिसलेरी के पानी की जांच में क्या पाया?
1. ब्रोमेट की ज्यादा मात्रा

भिलाई फर्नीचर
Rungta

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पानी का नमूना निर्धारित ब्रोमेट सीमाओं का पालन नहीं करता पाया गया और इसे खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 (एफएसएस अधिनियम) के तहत असुरक्षित  घोषित किया गया। 
इकट्ठा किए गए नमूनों में से एक में ब्रोमेट का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया, जबकि निर्धारित सीमा अधिकतम 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है।

2. पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) की मौजूदगी
कंपनी की ओर से अपील किए जाने के बाद जब नमूने को दोबारा जांच के लिए रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया, तो वहां भी इसे असुरक्षित घोषित किया गया। रेफरल लैब ने नमूने में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) पाए जाने की पुष्टि की।
अब जानें- विवाद को लकेर बिसलेरी की तरफ से क्या कहा गया?

शमशेर

कंपनी ने दावा किया कि उसका बोतलबंद पानी पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी ने कहा कि वह अपनी 10-चरणीय निर्माण प्रक्रिया में 90 से अधिक परीक्षणों के कड़े गुणवत्ता नियंत्रण मानकों का पालन करती है।
बिसलेरी के अनुसार, यह मामला करीब 14 महीने पुराना है, जो सितंबर 2025 में उनके गोवा प्लांट में बने एक बैच से जुड़ा है। कंपनी का कहना है कि यह प्लांट उसके 143 संयंत्रों में से एक है। 
कंपनी ने बताया कि एफएसएसएआई की ओर से लिए गए छह नमूनों में से पांच सभी तय मानकों पर खरे उतरे थे। केवल एक नमूने में ब्रोमेट का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाया गया था।
कंपनी की अपील के बाद जब सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया, तो वहां ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के भीतर पाया गया। हालांकि लैब ने अलग से पीएएच की पहचान की।
इसके अलावा, जब बिसलेरी ने एक अन्य एफएसएसएआई-स्वीकृत स्वतंत्र प्रयोगशाला में उसी नमूने की जांच कराई, तो वहां भी ब्रोमेट सुरक्षित सीमा के भीतर निकला।

बिसलेरी का कहना है कि इन स्वतंत्र जांच रिपोर्ट्स को 2 फरवरी 2026 को एफएसएसएआई के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंप दिया था। इसके बाद नियामक की ओर से कोई नोटिस नहीं आया, जिसके चलते कंपनी ने मान लिया था कि मामला सुलझ गया है और बंद हो चुका है। अभियोजन की कार्रवाई की मंजूरी दिए जाने के बाद कंपनी ने कहा कि उसे ईमेल या हार्ड कॉपी के जरिए एफएसएसएआई का कोई नोटिस नहीं मिला है। साथ ही बिसलेरी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए नियामक के साथ पूरा सहयोग जारी रखेगी।

बिसलेरी के पानी में जिन घातक पदार्थों के मिलने की आशंका, वह कितने खतरनाक?
एफएसएसएआई और प्रयोगशाला परीक्षणों में बिसलेरी के पानी के नमूने में दो मुख्य रसायन- ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) के मिलने या स्तर अधिक होने की बात सामने आई थी। ये दोनों ही पदार्थ स्वास्थ्य के लिहाज से काफी गंभीर और खतरनाक माने जाते हैं।

अगर ब्रोमेट का सेवन अधिक मात्रा में हो, तो इससे जी मिचलाना, उल्टी, पेट में तेज दर्द, गुर्दे का नुकसान और यहां तक कि सुनने की क्षमता में कमी  जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सुरक्षित सीमा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारत की एफएसएसएआई दोनों ने पेयजल में ब्रोमेट की अधिकतम सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर तय की है, ताकि लंबे समय में होने वाले दुष्प्रभावों से बचा जा सके।

2. पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच)

शोध के मुताबिक, पीएएच का शरीर पर प्रजनन , विकासात्मक और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) पर नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सुरक्षित सीमा
डब्ल्यूएचओ ने इसके घातक घटक बेंजो[ए]पाइरीन के लिए पेयजल में 0.7 माइक्रोग्राम प्रति लीटर की सख्त गाइडलाइन तय की है।


ब्रोमेट और पीएएच की पहचान में कठिनाई
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पानी में ब्रोमेट और पीएमची की मौजूदगी को देखकर, सूंघकर या चखकर नहीं पहचाना जा सकता। बिल्कुल साफ दिखने वाला पानी भी रासायनिक रूप से दूषित हो सकता है, जिसकी पुष्टि सिर्फ लैबोरेट्री परीक्षणों से ही संभव है।

गौरतलब है कि यह जांच एक विशिष्ट बैच के सैंपल से जुड़ी थी और एफएसएसएआई ने इन पदार्थों के सटीक स्तरों को सार्वजनिक नहीं किया था, इसलिए पूरे ब्रांड के सभी उत्पादों को सीधे तौर पर दूषित नहीं माना गया है।
क्या बिसलेरी पर कोई कार्रवाई हो सकती है?


एफएसएसएआई ने प्रयोगशाला जांच में पानी का नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत मुकदमा चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।
हालांकि, नियामक की ओर से मुकदमा चलाने की मंजूरी देना अपने आप में अंतिम अदालती सजा नहीं है। अब यह मामला अदालत में कानूनी प्रक्रिया के तहत चलेगा, जहां दोनों पक्षों के सबूतों और परीक्षण रिपोर्ट्स पर विचार किया जाएगा।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले के सामने आने के बाद सरकार ने केवल बिसलेरी ही नहीं, बल्कि देश भर के अलग-अलग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड्स के नमूनों की देशव्यापी जांच और गहराई से कराने का फैसला भी किया है।

विदेश में इस तरह की चूक मिलने पर किस तरह होती है कार्रवाई?
अगर सिर्फ अमेरिका में ही खाद्य-पेय पदार्थों और दवाओं के मानक तय करने वाले प्राधिकरण- फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस एफडीए) की गाइडलाइंस पर गौर करें तो सामने आता है कि अगर वहां पैकेज्ड पानी या खाद्य उत्पादों में ऐसी रासायनिक या जैविक गड़बड़ियां पाई जाती हैं तो वहां कार्रवाई के लिए एक सुव्यवस्थित तरीका है, जो सार्वजनिक स्तर पर चलाया जाता है। 
1. विस्तृत सार्वजनिक चेतावनी जारी करना

अमेरिका में जब किसी उत्पाद में कुछ गड़बड़ी या अशुद्धि पाई जाती है, तो नियामक केवल आंतरिक स्तर पर कार्रवाई नहीं करता, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए विस्तृत सार्वजनिक अलर्ट जारी करता है।
इसमें कंपनी का नाम, उत्पाद, प्रभावित बोतल का आकार, विशिष्ट बैच नंबर और वे इलाके जहां यह भेजे गए थे, स्पष्ट रूप से बताए जाते हैं, ताकि दुकानदार और आम लोग सतर्क रहें।
साथ ही उपभोक्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं कि उत्पाद का सेवन न करें, उसे फेंक दें। साथ ही बोतलों को वापस करने की प्रक्रिया भी सार्वजनिक नोटिस के जरिए बताई जाती है।

2. जोखिम के आधार पर वर्गीकरण
अमेरिकी एफडीए संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के आधार पर उत्पाद वापसी को तीन श्रेणियों में बांटता है...

3 . कब जरूरी हो जाती है उत्पाद की वापसी
अमेरिकी 'फूड सेफ्टी मॉडर्नाइजेशन एक्ट' (एफएसएमए) के तहत लैब जांच में नमूना फेल होने पर सबसे पहले संबंधित कंपनी को वितरण रोकने और उत्पाद की स्वैच्छिक वापसी का मौका दिया जाता है।
अगर कंपनी कार्रवाई करने से इनकार करती है या इसमें नाकाम रहती है और उत्पाद से गंभीर स्वास्थ्य नुकसान का जोखिम हो, तो नियामक अपनी शक्तियों के जरिए अनिवार्य वापसी का आदेश जारी कर सकता है।

4 . क्या हैं बीते वर्षों के कुछ मामले
रियल वॉटर (2021): अमेरिका के इस पैकेज्ड वाटर ब्रांड के पानी से जब गैर-वायरल हेपेटाइटिस के मामले सामने आने की आशंका हुई, तो कंपनी ने सभी आकारों की बोतलों की खुद से वापसी की और जांच पूरी होने तक उत्पादन व वितरण बंद कर दिया।

वानाबाना (2023): सेब-दालचीनी प्यूरी में लेड (सीसा) का स्तर अधिक पाए जाने पर तुरंत सार्वजनिक चेतावनी जारी कर लगभग 30 लाख पाउच वापस मंगाए गए थे।
5. विदेशी व्यवस्था की भी अपनी सीमाएं
विदेशी नियामक व्यवस्था भी पूरी तरह गड़बड़ियों से मुक्त नहीं है। 2019 में कंज्यूमर रिपोर्ट्स की एक जांच में पाया गया था कि कुछ पैकेज्ड पानी कंपनियों के जल स्रोतों में ई. कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टेरिया पाए जाने के बावजूद एफडीए ने हर मामले में रिकॉल करने या उपभोक्ताओं को सूचित करने का कदम नहीं उठाया था। अमेरिकी नियामक भी हर एक मामले का आकलन उसके जोखिम स्तर के आधार पर अलग-अलग करता है।

बिसलेरी की भारत के बाजार में कितनी पकड़ है?
भारत में बोतलबंद पानी का संगठित बाजार काफी बड़ा है। यहां बिस्लेरी से लेकर कोका कोला की किनली और पेप्सिको की एक्वाफिना तक मुकाबले में रही हैं। इसके अलावा रेल नीर, बेली, हिमालयन, आदि कंपनियों का भी अच्छा खासा मार्केट शेयर है। इसके अलावा असंगठित और क्षेत्रीय ब्रांड्स का भी कुछ क्षेत्रों में प्रभाव रहा है।

बिसलेरी भारत में मौजूदा समय में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। रेलवे स्टेशनों से लेकर जिम के बाहर तक भारत में बिसलेरी के अलावा कुछ और कंपनियों का ही कब्जा है। बिसलेरी के वित्त वर्ष 2024 तक के आंकड़ों को लिया जाए तो सामने आता है कि इसके लाभ में 82.8 फीसदी का इजाफा हुआ था और यह 316.95 करोड़ रहा था। वहीं, इस दौरान कंपनी का राजस्व 18.32 फीसदी बढ़कर 2814.04 करोड़ दर्ज किया गया था।

Trending Now