भिलाई में संजय जोशी के आगमन से भाजपा में दिखा जोश, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत; संगठन को लेकर हुआ महत्वपूर्ण संवाद
भिलाई। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं पूर्व संगठन प्रभारी आदरणीय श्री संजय जोशी जी के भिलाई आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक निजी आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई पहुंचे श्री जोशी जी का पावर हाउस, सुपेला चौक और नेहरू नगर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
श्री संजय जोशी जी के आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और आत्मीयता के साथ उनसे मुलाकात की। लंबे समय बाद अपने वरिष्ठ संगठनात्मक मार्गदर्शक से मिलने का अवसर पाकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया।
इस दौरान श्री जोशी जी ने कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात करते हुए उनके हाल-चाल जाने। साथ ही संगठन की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका के महत्व पर संवाद किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए श्री संजय जोशी जी का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उनके सहज और आत्मीय व्यवहार ने मुलाकात के माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ संगठन नेता से प्रत्यक्ष संवाद और उनका मार्गदर्शन संगठन के लिए नई ऊर्जा देने वाला है।
स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं जनहित संघर्ष समिति सुपेला-भिलाई के संयोजक श्री शारदा प्रसाद गुप्ता, श्री पवन केसवानी, श्री संदीप गुप्ता नगरिया, श्री कन्हैया सोनी, आशीष नीमंजे, श्री मदन सेन, जयप्रकाश घनघोरकर, बंटी नाहर, भागचंद जैन, सुभाष शर्मा, आयुष जैन, श्रीमती नीतू गुप्ता, श्रीमती लीना सिन्हा, ज्योति दीदी, नरेश निर्मल, भारती, योगेश यदु, प्रदीप पांडे, कमलेश बघेल, राजू साव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से श्री संजय जोशी जी का भव्य स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। श्री जोशी जी के भिलाई आगमन और कार्यकर्ताओं के साथ हुई आत्मीय मुलाकात को संगठन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।