दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष कांग्रेस का इस बार चयन में बहुत है कांटे की टक्कर किसी के पास अनुभव तो किसी के पास युवा जोश

दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष कांग्रेस का इस बार चयन में बहुत है कांटे की टक्कर किसी के पास अनुभव तो किसी के पास युवा जोश

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कराए जा रहे दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष के चयन में कड़ी चुनौती है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर अजय कुमार लल्लू के से जिला अध्यक्ष पद के लिये 32 आवेदन लिया गया था इसके पश्चात पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू ने दुर्ग जिले के कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक ब्लाकों का दौरा कर बैठक कर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष पद के लिये नाम मांगा था इस प्रक्रिया ग्रुप बना कर अकेले भी बंद कमरे पर सुझाव आमंत्रित किया गया था जिसमें सभी ने अपने अपने पसंद के अध्यक्ष का नाम लिया जिसमे पूर्व विधायक अरुण वोरा का समर्थन दुर्ग शहर के पुर्व महापौर आर एन वर्मा के पक्ष अपनी पसंद बताया दुर्ग शहर अरुण वोरा से जुड़े सभी लोगों ने श्री आर एन वर्मा के पक्ष में या वोरा जो चाहे उस अपनी बात कही है दूसरा नाम दुर्ग के पुर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के पक्ष में भी बहुत से ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना पक्ष रखा है इसी तरह तीसरा नाम अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पुर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग लोकसभा के पक्ष में भी काफी समर्थन सभी पांचों ब्लॉको में मिला है अय्यूब खान दुर्ग जिला में युवाओं में बहुत लोकप्रिय भी है दुर्ग शहर अध्यक्ष पद के लिये चौथा मजबूत नाम प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री दीपक दुबे का भी बहुत तेजी से उभर कर ब्लाकों में इनका नाम आया था दीपक दुबे दिल्ली में भी काफी पकड़ वाले नेता माने जाते है।
ऑब्जर्वर ने दुर्ग शहर के पांचों ब्लाकों में लगभग इन्हीं चारों नाम पर चर्चा होती रही इन्हीं के समर्थकों द्वारा इनका नाम लिया जा रहा था।

ऑब्जर्वर अजय कुमार लल्लू ने अलग से कांग्रेस संगठनो के सभी अध्यक्षों से,पदाधिकारीयों से कार्यकर्ताओं से, अनेक समाज के प्रमुखों से, अधिवक्ता संघ से, समाजिक संगठनों से मीडिया जगत से जुड़े लोगों से भी अध्यक्ष आवेदनकर्ता के प्रमुख नामों के विषयों पर चर्चा कर सुझाव भी ले रहे थे।


ब्लाकों के दौरा, सब से मेल मुलाकात के बाद संगठन सृजन अंतिम कार्यक्रम में दुर्ग जिले के सभी अध्यक्ष पद के दावेदारों से वन टू वन चर्चा कर इंटरव्यू भी लिया गया था जिसमे दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं भिलाई के जिला अध्यक्ष का आवेदन करने वाले शामिल रहे
दुर्ग शहर वन टू वन इंटरव्यू के दौरान पांच में चार ब्लॉक अध्यक्ष ने जिलाअध्यक्ष बनाने के लिये आवेदन दे कर इंटरव्यू दिया है जिसमें ब्लॉक अध्यक्षगण अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, और महिप सिंह भुआल थे और बहुत से जिला पदाधिकारीयों ने भी आवेदन दिया कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लिया है ।

आब्जर्वर अजय कुमार लल्लू
6 नामों का पैनल बना कर अपनी रिपोर्ट दिल्ली में कांग्रेस संगठन के प्रभारी महासचिव
के सी वेणुगोपाल को सभी दावेदारों का रिपोर्ट सौंप दिये है।

सूत्रों से जानकारी अनुसार इन छ नामों के पैनल होने संभावना है आर एन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, अय्यूब खान,दीपक दुबे, , राजकुमार पाली, अजय मिश्रा ।

छत्तीसगढ़ के सभी जिलाध्यक्ष के नामों की बिहार चुनाव के बाद होनी वाली जब तक जिलाअध्यक्ष देवदारों में अपने दावे देना दौर शुरू है अपने अपने पक्षों को मजबूत होने का दावा करते देखा या सुना जा सकता है।