भारती विश्वविद्यालय दुर्ग मे मना संविधान दिवस

भारती विश्वविद्यालय मे मना संविधान दिवस

भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस विधि संकाय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान मे बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत डीन अकादमिक डॉ. आलोक भट्ट द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर विद्यार्थियों को शपथ दिलवाने से हुई, तत्पश्चात विद्यार्थियों ने MyGov Portal पर आयोजित संविधान एवं मौलिक कर्तव्यों आधारित क्विज में सौ से अधिक विद्यार्थियो ने भाग लिया,मूट कोर्ट हॉल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा । क्विज दो चरणों—प्राथमिक एवं अंत्य चरण—में आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने संविधान की पृष्ठभूमि, प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, संशोधनों और सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णयों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर दिया, प्रतियोगिता में सुश्री सुरुचि : साहू (प्रथम स्थान) और सुश्री काजोल देवांगन (द्वितीय स्थान) विजेता रही। रील-मेकिन्ग और पोस्टर प्रतियोगिता मे छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना, नागरिको के कर्तव्य एवं अधिकार, महिलाओं के अधिकारों और संवैधानिक चुनौतिया जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी रॉलिक बेंजामिन दास ने संविधान के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रेरक वक्तव्य दिया और बताया कि संविधान मात्र नियमों का दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और नागरिक जीवन का मार्गदर्शक है। कार्यक्रम मे विधि संकाय के प्राध्यापकगण डॉ भूमिका मिश्रा ,सुश्री सरिता गुप्ता, सुश्री दीपवन्विता चटर्जी, श्री ऋषभ शर्मा और श्री शिवम भट्टाचार्य—ने संविधानिक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला,कार्यक्रम के अंत मे सुश्री संपदा बैस ने आभार प्रदर्शन किया । संविधान दिवस का उक्त आयोजन छात्रों में संविधानिक चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति दायित्वों की भावना को सुदृढ़ करने मे सफल रहा ।