भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन, सीजू एन्थोनी ने शीर्ष प्रबंधन से की त्वरित समाधान की मांग

श्री एन्थोनी ने बताया कि ठेका श्रमिक लंबे समय से कार्यस्थल पर सुविधाओं की कमी, सुरक्षा उपायों, सामाजिक सुरक्षा लाभों एवं अन्य श्रम संबंधी मुद्दों को लेकर परेशान हैं। उन्होंने प्रबंधन का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए श्रमिकों को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ठेका श्रमिक भिलाई इस्पात संयंत्र की उत्पादन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि कार्य वातावरण बेहतर हो सके और श्रमिकों का मनोबल बना रहे।

इस पर प्रभारी निदेशक एवं कार्यपालन निदेशक (मानव संसाधन) ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही।

भिलाई इस्पात संयंत्र कॉन्ट्रैक्टर्स एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी ने आशा व्यक्त की है कि प्रबंधन द्वारा शीघ्र निर्णय लेकर ठेका श्रमिकों को राहत प्रदान की जाएगी।