भारती कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थीयो ने किया मंत्रमुग्ध

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘मडई 2025’ ,चार दिवसीय अन्तर्महाविद्यालय युवा महोत्सव आयोजित की गई जिसमे प्रदेश के 31कृषि महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमे 25 से अधिक विधाओं में भारती कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी , जिसमें स्किट,भाषण, वाद-विवाद, चित्रकारी, पोस्टर मेकिंग, मिट्टी कला, रंगोली, मेहंदी,एलोकेशन, एक्सटेम्पोर, लोक नृत्य, एकल गीतगायन जैसी प्रतियोगिताएँ प्रमुख रही ,विद्यार्थियों ने रंग बिरंगी छटा बिखेर अपने प्रदर्शनसे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बारामासी छत्तीसगढ़ी गीत में लोकनृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का मादर की थाप के साथ चित्रण विस्मयकारी रहा । कार्यक्रम के अंतिम दिवस म पुरस्कार वितरण समारोह का रहा , जिसमें वेस्टर्न वोकल सोलो गायन में महाविद्यालय की श्रेयाखांडेकर को प्रथम एवं एक्सटेम्पोर स्पीच में प्रेरणा तिवारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । दल प्रबंधक के रूप में डॉ सौरभ साहू एवं डॉ स्वाति कुंजाम ने योगदान दिया ।