मैत्री विद्या निकेतन
MGM

दुर्ग। शहर के पुरानी गंजमंडी, गंजपारा क्षेत्र में शुक्रवार शाम आयोजित “श्री श्याम पूर्ण इच्छा महोत्सव” श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम बन गया। खाटू श्याम ज्योतिष, पोलसाय पारा दुर्ग द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर बाबा श्याम के जयकारों, भजनों और भक्तिमय वातावरण से देर रात तक गूंजता रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और बाबा श्याम के भव्य दरबार की सज्जा के साथ हुई। आकर्षक फूलों की सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महोत्सव के दौरान आयोजित पुष्प होली और छप्पन भोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

kd school
Ad
ST collage

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 5वीं भजन संध्या में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल ने अपने लोकप्रिय श्याम भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं राजस्थान के भजन गायक प्रेम शर्मा और दिल्ली की भजन गायिका ममता चौधरी ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

Sarada

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए भक्ति रस में डूबे नजर आए। आयोजन स्थल पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्थाएं भी बेहतर रहीं।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

इस आयोजन को सफल बनाने में श्री गंजपारा दुर्गोत्सव समिति, जन समर्पण सेवा संस्था, श्री सतीचौरा मां दुर्गा समिति एवं बोलबम सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संस्थाओं और सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad