छत्तीसगढ़

कन्हैया सोनी की मौजूदगी में भाजपा ओबीसी मोर्चा का भव्य सम्मेलन, प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा, दुर्ग संभाग द्वारा भिलाई स्थित होटल इंपीरियम में आयोजित 'प्रबुद्धजन सम्मान एवं संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन' गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्माननीय व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। सम्मेलन में भाजपा के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने इसे राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया।

Bharti college
स्पर्स

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी ने बताया कि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पवन साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और ओबीसी समाज की सहभागिता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

मुकेश
Sarada

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय, दुर्ग संभाग के प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भिलाई जिले की प्रभारी रामजी भारती, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू तथा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

खाटू श्याम
Rungta

सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही, ओबीसी समाज की भूमिका को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

कन्हैया सोनी ने कहा कि भाजपा सदैव समाज के प्रबुद्ध वर्ग और समाजसेवियों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाती रही है। ऐसे आयोजन न केवल समाज और संगठन के बीच संवाद को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को भी नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया।

अलताब
शमशेर