Breaking News
31 जुलाई को कला मंदिर, सिविक सेंटर में होगा भव्य "याद-ए-रफ़ी" संगीत समारोह देवघर रवाना हुए 300 कांवड़ियों का अरुण वोरा ने किया अभिनंदन, दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं* भिलाई निगम आयुक्त सुरूचि सिंह का सख्त संदेश:-जनहित के हर काम में दिखे गति और गुणवत्ता,तत्काल करें निराकरण जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ - विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील सेवा, समर्पण और संघर्ष को सलाम: ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया भव्य सम्मान, हायर पेंशन और हितों की लड़ाई जारी सेवा, समर्पण और संघर्ष को सलाम: ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया भव्य सम्मान, हायर पेंशन और हितों की लड़ाई जारी शारदा विद्यालय, रिसाली में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मेदांता अस्पताल में भर्ती: सड़क हादसे के बाद दिल्ली रेफर,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना... भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: मॉर्फ्ड सीडी केस में CBI कोर्ट की कार्यवाही पर लगी रोक, जानिए 9 साल पुराने चर्चित मामले की पूरी कहानी... शहर छोड़कर भागा, लेकिन बच नहीं पाया: सिर फोड़कर जबलपुर भागा हत्यारा, भिलाई पुलिस ने 5 दिन में दबोचा,मौत के बाद हत्या की धारा जोड़कर की ताबड़तोड़ कार्रवाई "दुर्ग पुलिस में अनुशासन की नई मिसाल: SSP विजय अग्रवाल का सख्त संदेश...,लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस,2 थाना प्रभारी पर जुर्माना, 2 प्रधान आरक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी" Explainer: 31 जुलाई तक आईटीआर नहीं भरा तो क्या होगा, किन लोगों के लिए रिटर्न दाखिल करना जरूरी? "भिलाई में समरसता का संदेश: गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास जयंती समारोह में कन्हैया सोनी ने किया दीप प्रज्ज्वलन, सामाजिक एकता का लिया संकल्प" "साइबर ठगों के 'काले खजाने' पर दुर्ग पुलिस का स्ट्राइक: 1242 बैंक खाते बेनकाब, 3 करोड़ फ्रीज, 122 गिरफ्तार,बैंक अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में" सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव गंभीर रूप से घायल,खड़े ट्रक में जा घुसी कार,पत्नी और बच्चे सुरक्षित,देखिए वीडियो... आउटलुक एवम इंडिया टुडे में रुंगटा डेंटल कॉलेज को 2026 की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, सेंट्रल इंडिया का No 1 डेंटल कॉलेज बना "भिलाई में भाजपा का ओबीसी शक्ति प्रदर्शन, प्रबुद्धजन सम्मान समारोह में जुटे दिग्गज नेता,कन्हैया सोनी ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान,बोले:-ओबीसी समाज भाजपा की ताकत "दुर्ग में दिनदहाड़े 5 लाख पर हाथ साफ: कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर कैश लेकर फरार हुए बदमाश" रायपुर में आग का तांडवप:ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें खाक,13 दमकलों ने रातभर लड़ी जंग",करोड़ों के नुकसान की आशंका "25 दिन तक टलती रही सुहागरात: पत्नी को दाढ़ी बनाते देखा तो खुला राज,शादी के नाम पर धोखे का आरोप,सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई"... "स्मार्ट मीटर से जनता बेहाल: बढ़े बिजली बिल पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरम, यूपी मॉडल लागू करने की उठी मांग" 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी भव्य छत्तीसगढ़ी फिल्म “जान लेबे का” "आस्था से विश्वासघात...,महामाया मंदिर चोरीकांड सुलझा: अंदरूनी शख्स ने उड़ाए थे सोने के गहने, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा" "सेल अधिकारियों को बड़ी सौगात: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पीआरपी का होगा भुगतान, ओए-बीएसपी ने जताया प्रबंधन का आभार" "सिर पर पट्टी, टूटे हाथ और लाठी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, छात्रों के समर्थन में अनोखा विरोध",बोले- पता नहीं सरकार कब किसे मरवा दे!" "भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब: 210 किलो स्क्रैब कॉपर के साथ तीनों आरोपी सलाखों के पीछे" BSP की सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर: 250 टन स्क्रैप चोरी चोरी में CISF पर गिरी गाज, 7 जवान सस्पेंड,विभागीय जांच तेज "छत्तीसगढ़ में तड़के बड़ा बस हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक घायल, ड्राइवर मौके से फरार" छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार: दुर्ग समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी डीपीएस की अंतर-विद्यालयीन क्विज़ प्रतियोगिता में मैत्री विद्या निकेतन प्रथम "Durg: वार्ड 40 में 15 दिन से जल संकट, कांग्रेस का निगम प्रशासन पर हमला; धीरज बाकलीवाल बोले- जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन" "सावधान..., मुख्यमंत्री साय के प्रमुख सचिव की फेक फेसबुक आईडी बनाकर ठगी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे,पुलिस में दर्ज हुई शिकायत" "भिलाई-दुर्ग में भू-माफियाओं का खेल! सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग, रेरा बेअसर और खरीदारों से करोड़ों की लूट",जानें पूरी सच्चाई... सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो में के. डी. पब्लिक स्कूल का जलवा, दो खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित "दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: AI से फोटो एडिट कर ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाला साइबर ब्लैकमेलर गिरफ्तार" "दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और वाहन जब्त" "छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह पर सीधा हमला, पत्र लिखकर पूछे ये तीखे सवाल,बढ़ा राजनीतिक तापमान" "तड़के 4 बजे दुर्ग पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 50 जवानों ने खुर्सीपार-जामुल में मारा छापा, अवैध शराब जब्त, वारंटियों की धरपकड़" शांति देवी वोरा जी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, जन-जन ने किया भावपूर्ण स्मरण दुर्ग में दबंगों का खूनी खेल: देवभूमि लेआउट में खून से सना जमीन विवाद, मास्टरमाइंड राजेश सिंह समेत कई पर हत्या के प्रयास का FIR दर्ज, मुख्य आरोपी फरार जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग शिवनाथ नदी में डूबे दो नाबालिग, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी "कारगिल के वीर सपूत शहीद कौशल यादव को नमन: शिक्षा मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, हुड़को शहीद स्मारक पर उमड़ा जनसैलाब" कोर्ट में दिखी कांग्रेस की एकजुटता...,शराब घोटाले के आरोपी रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल: कोर्ट में मुलाकात,800 करोड़ रुपये ठिकाने लगाने का आरोप,तीन साल फरार रहे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, पेपर लीक केस में ED का शिकंजा झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके दुर्ग संभाग: "एक लाख की डिमांड, 65 हजार की वसूली...,मीडिया की धमकी देने वाले भाजपा नेता पर FIR दर्ज" AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...,फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR "सरकार के आश्वासन पर लौटीं कक्षाओं में मुस्कान: 23 दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन"... नीट से लेकर अतिथि शिक्षक तक भाजपा कर रही शिक्षा से खिलवाड़:- राहुल शर्मा छत्तीसगढ़ की जेल में अनोखी शादी: निभाई गई रस्में,कोर्ट के आदेश पर जेल में प्रेमिका ने रचाई शादी, पुलिस बनी बाराती"
• 31 जुलाई को कला मंदिर, सिविक सेंटर में होगा भव्य "याद-ए-रफ़ी" संगीत समारोह • देवघर रवाना हुए 300 कांवड़ियों का अरुण वोरा ने किया अभिनंदन, दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं* • भिलाई निगम आयुक्त सुरूचि सिंह का सख्त संदेश:-जनहित के हर काम में दिखे गति और गुणवत्ता,तत्काल करें निराकरण • जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ - विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील • सेवा, समर्पण और संघर्ष को सलाम: ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया भव्य सम्मान, हायर पेंशन और हितों की लड़ाई जारी • सेवा, समर्पण और संघर्ष को सलाम: ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया भव्य सम्मान, हायर पेंशन और हितों की लड़ाई जारी • शारदा विद्यालय, रिसाली में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मेदांता अस्पताल में भर्ती: सड़क हादसे के बाद दिल्ली रेफर,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना... • भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: मॉर्फ्ड सीडी केस में CBI कोर्ट की कार्यवाही पर लगी रोक, जानिए 9 साल पुराने चर्चित मामले की पूरी कहानी... • शहर छोड़कर भागा, लेकिन बच नहीं पाया: सिर फोड़कर जबलपुर भागा हत्यारा, भिलाई पुलिस ने 5 दिन में दबोचा,मौत के बाद हत्या की धारा जोड़कर की ताबड़तोड़ कार्रवाई • "दुर्ग पुलिस में अनुशासन की नई मिसाल: SSP विजय अग्रवाल का सख्त संदेश...,लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस,2 थाना प्रभारी पर जुर्माना, 2 प्रधान आरक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी" • Explainer: 31 जुलाई तक आईटीआर नहीं भरा तो क्या होगा, किन लोगों के लिए रिटर्न दाखिल करना जरूरी? • "भिलाई में समरसता का संदेश: गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास जयंती समारोह में कन्हैया सोनी ने किया दीप प्रज्ज्वलन, सामाजिक एकता का लिया संकल्प" • "साइबर ठगों के 'काले खजाने' पर दुर्ग पुलिस का स्ट्राइक: 1242 बैंक खाते बेनकाब, 3 करोड़ फ्रीज, 122 गिरफ्तार,बैंक अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में" • सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव गंभीर रूप से घायल,खड़े ट्रक में जा घुसी कार,पत्नी और बच्चे सुरक्षित,देखिए वीडियो... • आउटलुक एवम इंडिया टुडे में रुंगटा डेंटल कॉलेज को 2026 की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, सेंट्रल इंडिया का No 1 डेंटल कॉलेज बना • "भिलाई में भाजपा का ओबीसी शक्ति प्रदर्शन, प्रबुद्धजन सम्मान समारोह में जुटे दिग्गज नेता,कन्हैया सोनी ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान,बोले:-ओबीसी समाज भाजपा की ताकत • "दुर्ग में दिनदहाड़े 5 लाख पर हाथ साफ: कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर कैश लेकर फरार हुए बदमाश" • रायपुर में आग का तांडवप:ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें खाक,13 दमकलों ने रातभर लड़ी जंग",करोड़ों के नुकसान की आशंका • "25 दिन तक टलती रही सुहागरात: पत्नी को दाढ़ी बनाते देखा तो खुला राज,शादी के नाम पर धोखे का आरोप,सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई"... • "स्मार्ट मीटर से जनता बेहाल: बढ़े बिजली बिल पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरम, यूपी मॉडल लागू करने की उठी मांग" • 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी भव्य छत्तीसगढ़ी फिल्म “जान लेबे का” • "आस्था से विश्वासघात...,महामाया मंदिर चोरीकांड सुलझा: अंदरूनी शख्स ने उड़ाए थे सोने के गहने, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा" • "सेल अधिकारियों को बड़ी सौगात: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पीआरपी का होगा भुगतान, ओए-बीएसपी ने जताया प्रबंधन का आभार" • "सिर पर पट्टी, टूटे हाथ और लाठी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, छात्रों के समर्थन में अनोखा विरोध",बोले- पता नहीं सरकार कब किसे मरवा दे!" • "भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब: 210 किलो स्क्रैब कॉपर के साथ तीनों आरोपी सलाखों के पीछे" • BSP की सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर: 250 टन स्क्रैप चोरी चोरी में CISF पर गिरी गाज, 7 जवान सस्पेंड,विभागीय जांच तेज • "छत्तीसगढ़ में तड़के बड़ा बस हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक घायल, ड्राइवर मौके से फरार" • छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार: दुर्ग समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी • डीपीएस की अंतर-विद्यालयीन क्विज़ प्रतियोगिता में मैत्री विद्या निकेतन प्रथम • "Durg: वार्ड 40 में 15 दिन से जल संकट, कांग्रेस का निगम प्रशासन पर हमला; धीरज बाकलीवाल बोले- जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन" • "सावधान..., मुख्यमंत्री साय के प्रमुख सचिव की फेक फेसबुक आईडी बनाकर ठगी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे,पुलिस में दर्ज हुई शिकायत" • "भिलाई-दुर्ग में भू-माफियाओं का खेल! सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग, रेरा बेअसर और खरीदारों से करोड़ों की लूट",जानें पूरी सच्चाई... • सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो में के. डी. पब्लिक स्कूल का जलवा, दो खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित • "दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: AI से फोटो एडिट कर ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाला साइबर ब्लैकमेलर गिरफ्तार" • "दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, हथियार और वाहन जब्त" • "छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह पर सीधा हमला, पत्र लिखकर पूछे ये तीखे सवाल,बढ़ा राजनीतिक तापमान" • "तड़के 4 बजे दुर्ग पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 50 जवानों ने खुर्सीपार-जामुल में मारा छापा, अवैध शराब जब्त, वारंटियों की धरपकड़" • शांति देवी वोरा जी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, जन-जन ने किया भावपूर्ण स्मरण • दुर्ग में दबंगों का खूनी खेल: देवभूमि लेआउट में खून से सना जमीन विवाद, मास्टरमाइंड राजेश सिंह समेत कई पर हत्या के प्रयास का FIR दर्ज, मुख्य आरोपी फरार • जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग शिवनाथ नदी में डूबे दो नाबालिग, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी • "कारगिल के वीर सपूत शहीद कौशल यादव को नमन: शिक्षा मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, हुड़को शहीद स्मारक पर उमड़ा जनसैलाब" • कोर्ट में दिखी कांग्रेस की एकजुटता...,शराब घोटाले के आरोपी रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल: कोर्ट में मुलाकात,800 करोड़ रुपये ठिकाने लगाने का आरोप,तीन साल फरार रहे • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, पेपर लीक केस में ED का शिकंजा • झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके • दुर्ग संभाग: "एक लाख की डिमांड, 65 हजार की वसूली...,मीडिया की धमकी देने वाले भाजपा नेता पर FIR दर्ज" • AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...,फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR • "सरकार के आश्वासन पर लौटीं कक्षाओं में मुस्कान: 23 दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन"... • नीट से लेकर अतिथि शिक्षक तक भाजपा कर रही शिक्षा से खिलवाड़:- राहुल शर्मा • छत्तीसगढ़ की जेल में अनोखी शादी: निभाई गई रस्में,कोर्ट के आदेश पर जेल में प्रेमिका ने रचाई शादी, पुलिस बनी बाराती"
Chhattisgarh Ki Awaaz
अन्य

Explainer: 31 जुलाई तक आईटीआर नहीं भरा तो क्या होगा, किन लोगों के लिए रिटर्न दाखिल करना जरूरी?

July 30, 2026, 05:10 AM 1970
छत्तीसगढ़

समय पर ITR दाखिल करना सिर्फ कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि आपके टैक्स रिकॉर्ड, रिफंड और भविष्य के वित्तीय लेन-देन के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस एक्सप्लेनर में आसान भाषा में समझिए कि किन लोगों के लिए रिटर्न दाखिल करना जरूरी है, सही ITR फॉर्म कैसे चुनें, कौन-से दस्तावेज तैयार रखें, रिटर्न दाखिल करने और ई-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया क्या है, और डेडलाइन चूकने पर किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो जल्द कर लें। 31 जुलाई 2026 आईटीआर भरने की आखिरी तारीख है, जिन्हें टैक्स ऑडिट कराने की जरूरत नहीं होती। समय पर आईटीआर भरने से आपका टैक्स रिकॉर्ड सही रहता है, ज्यादा कटा हुआ टैक्स वापस (रिफंड) मिल सकता है और बाद में जुर्माने जैसी परेशानी से बचा जा सकता है।

Bharti college
स्पर्स

ऐसे में आइए जानते हैं कि यह आखिरी तारीख किसके लिए है? किन लोगों के लिए इसे भरना जरूरी है? कौन से दस्तावेज जरूरी है? कौन सा फॉर्म भरना चाहिए? फॉर्म भरने का तरीका क्या-क्या है? अगर आईटीआर नहीं भरा तो क्या होगा?
सबसे पहले जानते हैं कि आईटीआर क्या होता है?
आईटीआर यानी इनकम टैक्स रिटर्न। यह एक फॉर्म होता है, जिसके जरिए आप आयकर विभाग को बताते हैं कि पूरे साल आपकी कितनी कमाई हुई, उस पर कितना टैक्स कटा या जमा हुआ और अगर ज्यादा टैक्स कट गया है तो उसका रिफंड भी इसी प्रक्रिया के जरिए मिलता है।

Soni ji

31 जुलाई की आखिरी तारीख किन लोगों के लिए है?
यह डेडलाइन इन लोगों के लिए है;

खाटू श्याम
Rungta

वेतनभोगी (सैलरीड) कर्मचारी
पेंशनभोगी
छात्र
ऐसे करदाता जिन्हें टैक्स ऑडिट कराने की जरूरत नहीं?
अगर आपकी आय बिजनेस या प्रोफेशन से है और आप ITR-3 या ITR-4 भरते हैं, तो आपके लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।

किन लोगों के लिए आईटीआर भरना जरूरी है?
इन लोगों को आईटीआर जरूर दाखिल करना चाहिए;

शमशेर

जिनके पास भारत या विदेश में कोई मकान, जमीन या दूसरी अचल संपत्ति है।
जिन्होंने शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या ईएसओपी में निवेश किया है।
जिनके बैंक खातों में तय सीमा से ज्यादा नकदी जमा हुई है।

जिनका सालाना बिजली बिल एक लाख रुपये से ज्यादा है।
जिन्होंने विदेश यात्रा पर दो लाख रुपये से ज्यादा खर्च किया है।
जिनके कारोबार का सालाना टर्नओवर 60 लाख रुपये से ज्यादा है।

आईटीआर भरने से पहले कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखें?
रिटर्न भरते समय जल्दबाजी या गलती से बचने के लिए ये दस्तावेज पहले से तैयार रखें;
फॉर्म 16
फॉर्म 26एएस
एआईएस (वार्षिक सूचना विवरण)
टीआईएस (करदाता जानकारी सारांश)
बैंक स्टेटमेंट और ब्याज का विवरण
शेयर, म्यूचुअल फंड या संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज
टैक्स बचत (80C, 80D आदि) के प्रमाण
होम लोन या किराये से जुड़े दस्तावेज
पैन, आधार और सही बैंक खाते की जानकारी

फॉर्म 16 आपको अपनी कंपनी से मिलेगा, जबकि एआईएस और टीआईएस को आप सीधे इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें आपके पूरे साल के बैंक ब्याज और सभी बड़े वित्तीय लेन-देन का पूरा विवरण होता है। ध्यान रखें कि सिर्फ फॉर्म-16 के आधार पर आईटीआर न भरें। फॉर्म 26AS, एआईएस और टीआईएस में दी गई जानकारी से भी मिलान जरूर करें। इससे आय या टीडीएस की कोई जानकारी छूटने की संभावना कम रहती है और बाद में नोटिस या रिफंड में देरी जैसी परेशानी नहीं होती।

कौन सा आईटीआर फॉर्म भरना चाहिए?
ITR-1 (सहज): यह फॉर्म उन लोगों के लिए है जिनकी कुल आय 50 लाख रुपये तक है और आय वेतन, पेंशन, एक मकान, ब्याज, लाभांश या सीमित कृषि आय जैसे स्रोतों से होती है।
ITR-2: यह उन लोगों के लिए है जो ITR-1 भरने के पात्र नहीं हैं, लेकिन उनकी आय बिजनेस या प्रोफेशन से नहीं है।
ITR-3: यह फॉर्म बिजनेस या प्रोफेशन से आय कमाने वाले लोगों के लिए है।
ITR-4 (सुगम): यह उन कारोबारियों और पेशेवरों के लिए है जो अनुमानित कर व्यवस्था (Presumptive Taxation) के तहत टैक्स भरते हैं। गलत फॉर्म चुनने पर आपका आईटीआर अमान्य (Defective Return) माना जा सकता है।

आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने के तरीके क्या हैं?
आयकर विभाग करदाताओं को आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के लिए दो तरीके उपलब्ध कराता है। पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। दोनों तरीकों में रिटर्न दाखिल करने के बाद उसका सत्यापन करना अनिवार्य होता है।

पहला तरीका: ऑनलाइन आईटीआर भरना

आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
अपना पैन (यूजर आईडी) और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
ई-फाइल > आयकर रिटर्न > आयकर रिटर्न दाखिल करें विकल्प पर क्लिक करें।
आकलन वर्ष (असेसमेंट ईयर) चुनें।

रिटर्न दाखिल करने का माध्यम ऑनलाइन चुनें।
रिटर्न दाखिल करना शुरू करें पर क्लिक करें।
करदाता का प्रकार (व्यक्ति, एचयूएफ या अन्य) चुनें।
नई रिटर्न दाखिल करें विकल्प चुनें।
संबंधित आईटीआर फॉर्म चुनें।
रिटर्न दाखिल करने का कारण चुनें।
सभी आवश्यक जानकारी भरें।
पूरी जानकारी की समीक्षा करें।
यदि कोई त्रुटि दिखाई दे तो उसे ठीक करें।
सभी विवरण सही होने पर रिटर्न जमा करें।
इसके बाद रिटर्न का सत्यापन पूरा करें।
अगर रिटर्न भरते समय प्रक्रिया अधूरी रह जाती है, तो अगली बार लॉगिन करने पर सेव किए गए ड्राफ्ट से वहीं से प्रक्रिया जारी रखी जा सकती है।

दूसरा तरीका: ऑफलाइन आईटीआर भरना

आयकर विभाग की वेबसाइट से ऑफलाइन आईटीआर यूटिलिटी डाउनलोड करें।
डाउनलोड की गई फाइल को अनज़िप करके यूटिलिटी खोलें।
जारी रखें पर क्लिक करें।
रिटर्न > रिटर्न दाखिल करें विकल्प पर जाएं।
पहले से उपलब्ध जानकारी डाउनलोड करें या पहले से तैयार JSON फाइल इम्पोर्ट करें।
पैन और आकलन वर्ष चुनें।
संबंधित आईटीआर फॉर्म का चयन करें।
सभी आवश्यक जानकारी भरें।
सभी अनुभागों की जांच करें और कर की गणना करें।
यदि कोई त्रुटि हो तो उसे ठीक करें।
JSON फाइल तैयार करें।
ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करके JSON फाइल अपलोड करें।
इसके बाद रिटर्न का सत्यापन पूरा करें।


आईटीआर भरने के बाद क्या करना जरूरी है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि फॉर्म जमा करते ही काम पूरा हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आईटीआर दाखिल करने के बाद 30 दिनों के भीतर ई-वेरिफिकेशन करना जरूरी है। रिटर्न दाखिल करने के बाद इनमें से किसी एक तरीके से सत्यापन किया जा सकता है।

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी
डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (डीएससी)
इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड (ईवीसी)
नेट बैंकिंग
बैंक खाते के माध्यम से
डीमैट खाते के माध्यम से
अगर तुरंत सत्यापन नहीं करते हैं, तो बाद में ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर रिटर्न सत्यापित करें विकल्प के माध्यम से इसे पूरा किया जा सकता है। अगर ऑनलाइन सत्यापन नहीं किया जाता है, तो हस्ताक्षरित आईटीआर-वी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी), आयकर विभाग, बंगलूरू- 560500 भेजना होगा। अगर ई-वेरिफिकेशन नहीं किया गया, तो आपका आईटीआर मान्य नहीं माना जाएगा।

अगर 31 जुलाई तक आईटीआर नहीं भरा तो क्या होगा?
अगर आप तय समय तक आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं, तो बाद में भी रिटर्न दाखिल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए ₹5,000 तक का विलंब शुल्क देना पड़ सकता है। अगर कोई टैक्स बाकी है, तो उस पर ब्याज भी देना होगा।

Trending Now

Visit Website