भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार सिर्फ दिखावा छत्तीसगढ़ की जनता में आक्रोश मूलभूत सुविधा नहीं, पानी, बिजली, स्वास्थ सेवाएं बेहाल:- धीरज बाकलीवाल
 

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा चलाए गए छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार पर कहा कि सुशासन तिहार भाजपा सरकार के गले की फांस बन चुका है छत्तीसगढ़ के हर जिले के सुशासन तिहार में जनता का आक्रोश गुस्सा और सरकार की नाकामी सामने आ रही है जिसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की जनता को देखने को मिला कवर्धा के सुशासन तिहार में सवाल पूछने और वीडियो बनाने पर भाजपा नेताओं द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार से मारपीट की गई और कॉलर पड़कर डराया धमकाया गया।

MGM School se 6
Ad
स्पर्स

वहीं दूसरी ओर बागबाहरा के सुशासन तिहार में महिला ने मुख्यमंत्री से कहा महतारी वंदन नहीं मिल रहा घर टूट गया है प्रधानमंत्री आवास भी नहीं मिल रहा है तो मुख्यमंत्री हंसते मुस्कुराते नजर आए,सूरजपुर के प्रतापपुर सुशासन तिहार में किसान खाद की कमी सहकारी बैंक की अवैध वसूली और धान खरीदी में भ्रष्टाचार को लेकर विरोध करते नजर आए।

भारती
Sarada

आगे बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा के ही नेता अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग कर रहे हैं और वहां के अधिकारी खुलेआम कह रहे हैं जो करना है कर लो और वहां भाजपा विधायक विवश नजर आए,डोंगरगढ़ के पलंदुर के सुशासन तिहार में सरकारी मंच पर ही किसान पर चाकू से वार किया गया और पूरी प्रशासनिक व्यवस्था तमाशा देखती रही रायगढ़ के सुशासन तिहाडर में मंत्री ओपी चौधरी से त्रस्त जनता बोली बहुत मेहनत करके जिताये थे लेकिन नहीं जानते थे कि हमारे सिर चढ़ कर बोलेंगे। 

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को बताए ये कैसा सुशासन तिहार है जहां समस्या का निराकरण करने के बजाय मुख्यमंत्री हंस रहे हैं पत्रकार की आवाज को दबाई जा रही है किसान परेशान है जनता आक्रोशित है भाजपा के विधायक अधिकारियों के सामने बेबस है और सरकारी मंच तक हिंसा से अछूते नहीं प्रदेश में सुशासन नहीं चारों तरफ अराजकता और जंगल राज्य चल रहा है अपराध चरम सीमा पर है अपराधियों के हौसले बुलंद है और सरकार रोकने में विवश है छत्तीसगढ़ की जनता को भय सता रहा है।

Ad