भिलाई में नशे में धुत बहू का तांडव, ससुर का ईंट से फोड़ा सिर
भिलाई। स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक बहू ने अपने ही ससुर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। घर में बहू शराब का सेवन कर रही थी। इसी दौरान उसके ससुर ने उसे शराब पीने से मना किया और समझाने का प्रयास किया। ससुर की यह बात बहू को नागवार गुजरी और वह गुस्से से आगबबूला हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बहू ने नशे की हालत में पहले ससुर से विवाद किया और फिर मारपीट पर उतारू हो गई।
विवाद बढ़ने के दौरान बहू ने पास में रखी ईंट उठा ली और ससुर के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि बहू ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल ससुर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब के नशे में हुए इस विवाद ने एक परिवार की शांति को भंग कर दिया और मामला हिंसा तक पहुंच गया। पुलिस सभी पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़े
भारत में शराब को लेकर आम धारणा यह रही है कि शराब का सेवन पुरुष ही मुख्यतौर पर करते हैं और महिलाएं न के बराबर ही इसका सेवन करती हैं। लेकिन NFHS सर्वे में देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां इस मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। महिलाएं पुरुषों से बढ़-चढ़कर शराब का सेवन करने में आगे हैं उसमें पहले पायदान पर अरुणाचल प्रदेश है, जहां 24.2% महिलाएं शराब पीती हैं। शराब यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। यहां के लोगों का एक खास रिवाज है, जो ‘अपोन्ग’ यानी चावल की बीयर अपने मेहमानों को ऑफर करते हैं।













