हिसाब-किताब के विवाद में खूनी वारदात, बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से मार डाला
साईनगर बघेरा में चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौत हो गई।
मृतक कैलाश देवांगन और आरोपी देवेन्द्र देवांगन दोनों सगे भाई थे और चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी विवाद के चलते हिसाब-किताब को लेकर दोनों भाइयों में फिर कहासुनी हुई।
विवाद के दौरान आरोपी देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश की मौत हो गई।
मामले में प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।