दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर: कंटेनर से कुचलकर 8 गायों की मौत,सड़क पर बिछ गई लाशें,हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदशर्न

छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बिलासपुर और दुर्ग में 16 मवेशियों की मौत हुई है. तेज रफ्तार वाहनों ने सड़क पर बैठे गायों के झूंड को कुचल दिया. जिसमे 16 गायों की दर्दनाक मौत हो गयी।

दुर्ग में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रहे कंटेनर ने बाफना टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे चल रही 8 गायों को कुचल दिया। हादसे में सभी गायों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दुर्ग। जिले में मंगलवार (16 सितंबर) रात हुए भीषण सड़क हादसे में 8 गायों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजनांदगांव से दुर्ग की ओर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने बाफना टोल प्लाजा के पास अचानक सड़क किनारे चल रही गायों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी सौरभ देवांगन, बलदाऊ साहू समेत कई कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ नारेबाजी की और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हादसे के बाद मृत गायों को सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासन की मौजूदगी में दफनाया गया। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कोतवाली थाना पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे की हालत में था या नहीं। पुलिस ने वाहन चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर में गर्भवती गाय समेत 8 गाय की मौत

पहली घटना बिलासपुर की है. बिलासपुर में गर्भवती गाय समेत 8 गाय की जान चली गई. हादसा कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित सीमा फ्यूल्स के पास बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर हुआ है. मंगलवार की रात हादसा हुआ है. बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में मवेशियों की झुंड बैठी हुई थी. इसी बीच एक तेज रफ़्तार ट्रक आया और मवेशियों को कुचल दिया.

यह हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसमे 8 गाय की जान चली गई. मृत मवेशियों में एक गर्भवती गाय भी शामिल थी. हादसे के बाद गर्भवती गाय का पेट फट गया और उसका बछड़ा बाहर निकल गया. वही, कई मवेशी बुरी तरह घायल हो गए. आसपास के लोगों गौ सेवकों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद गौ सेवकों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची. घटना से नाराज गौ सेवकों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे. जिससे हैवेजाम हो गया और आवागमन बंद हो गया. जिसके के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करवाया. पुलिस कारवाई का आश्वासन दिया है।