सेंट थॉमस महाविद्यालय की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ एवं रैली का आयोजन

सेंट थॉमस महाविद्यालय की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ एवं रैली का आयोजन

भिलाई। सेंट थॉमस महाविद्यालय की एनसीसी एवं एन एस एस इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता शपथ ग्रहण एवं रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स एवं स्वयंसेवी यो ने “राष्ट्र की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने” का संकल्प लिया तथा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जनजागरण किया। महाविद्यालय के प्रशासक फादर डॉ. पी. एस. वर्गीस ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की| महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. जेम्स मैथ्यू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस न केवल सरदार पटेल की स्मृति का दिन है, बल्कि यह अवसर युवाओं को यह स्मरण दिलाता है कि विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी पहचान है साथ ही उप प्राचार्य ने झंडी दिखाते हुए रैली को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया | इस अवसर पर कार्यक्रम संचालन एन एस एस अधिकारी श्री महेंद्र इक्खर एवं धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. सुरेखा जवादे द्वारा किया गया एवं लेफ्टिनेंट संतोष यादव के सानिध्य में सफल रैली निकाली गई | इस अवसर पर खेल अधिकारी श्री कैलाश नारायण वर्मा, सहायक प्राध्यापक शिक्षा विभाग डॉ. जे. मजू सहित एनसीसी कैडेट्स एवं स्वयंसेवी उपस्थित थे।