धमतरी के फेमस पैथोलोजिस्ट के घर कुछ संदिग्ध घुस आए। इस दौरान उन्होंने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए लूटपाट करने की कोशिश की।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के जाने माने पैथोलोजिस्ट दिलीप राठौर के निवास में संदिग्ध घुस गए। इस दौरान उन्होंने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए घर मे रखे जेवरात और पैसों को निकलवाया। बताया जा रहा है कि, संदिग्ध लोग दो गाड़ियों में पहुंचे हुए थे।

डॉक्टर को जब लोगों पर शक हुआ तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद संदिग्ध लोग डॉक्टर के मकान से चुपचाप लौट गए। वहीं सूचना मिलने के बाद धमतरी एएसपी और सीएसपी भी मौके पर पहुँचे। मामले में जांच शुरू हो गई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर लोगों की पतासाजी में जुट गई है। जांच के बाद पता चलेगा कि, आने वाले लोग असली थे या फर्जी।


दो तस्करों को किया था गिरफ्तार


वहीं बीते दिनों गरियाबंद पुलिस ने 22 नग बहुमूल्य हीरा जैसे खनिज पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवभोग के शरदापुर आईटीआई कॉलेज के सामने दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में चमकीले पत्थर लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया था।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि:
किसी भी सरकारी कार्रवाई, तलाशी या छापे की स्थिति में अधिकारी की पहचान पत्र, आदेश की प्रति और टीम की आधिकारिक जानकारी अवश्य जांचें।
संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें।
किसी भी प्रकार की तलाशी या मूल्यवान वस्तुओं की जब्ती केवल वैध दस्तावेजों और उपस्थिति पंचनामे के साथ ही स्वीकार करें।
पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि इस गंभीर घटना में संलिप्त सभी व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार कर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।






































