भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज के पास ट्रेलर–बाइक टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आज सुबह नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दी। बाइक में सवार युवती सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। वही फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह युवती साक्षी द्विवेदी भिलाई पावर हाउस से भिलाई 3 जाने के अपने पिता के साथ बाइक पर का रहे थे। इसी दौरान पावर हाउस ओवर ब्रिज से उतरने के बाद चंद्रा क्रेन के ठीक सामने नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के द्वारा बाइक को ठोकर मार दी गई इस हादसे में साक्षी द्विवेदी सड़क पर गिर गई और ट्रेलर ने उसके सिर के ऊपर से गुजर गई।

इस घटना में युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतिका साक्षी द्विवेदी का विवाह होने के बाद राजनांदगांव में रहती थी। और अपनी बीमार मां को देखने मायके आती थी। मृतिका निजी कंपनी में एचआर थी। मृतिका शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते अपने मायके आ जाती थी। आज भी घटना के समय वह अपने पिता के साथ पावर हाउस से भिलाई 3 जा रही थी।इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही करते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच की जा रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सके। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ट्रेलर की तेज रफ्तार और लापरवाही दुर्घटना का मुख्य कारण प्रतीत हो रही है।

पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।