छठ महापर्व से पहले सक्रिय दिखे कन्हैया सोनी, तालाबों में तैयारियों और स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा
भिलाई। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भिलाई नगर निगम क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पर्व से एक दिन पूर्व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों का दौरा कर छठ पूजा की तैयारियों, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कन्हैया सोनी ने विभिन्न तालाबों में साफ-सफाई की स्थिति देखी और छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित सफाई कर्मचारियों एवं अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए छठ पूजा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
कन्हैया सोनी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महत्वपूर्ण पर्व है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु तालाबों और छठ घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बेहतर होना जरूरी है।
इस दौरान पार्षद नोहर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मार्गदर्शक दिनेश मिश्रा, वार्ड पार्षद भोला साहू तथा राज कुमार जसवाल सहित नोहर वर्मा की पूरी टीम मौजूद रही। टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित लोगों से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान कन्हैया सोनी ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने श्रद्धालुओं से भी पर्व के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की।
जय छठी मईया।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।