12 राज्यों में SIR अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ी, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल,अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फार्म

आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। यह निर्णय 27 अक्टूबर 2025 के पुराने आदेश में संशोधन के बाद लिया गया है। यह अभियान उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में चल रहा है। नई अनुसूची के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 12 से 15 दिसंबर के बीच होगा और अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर आयोग ने बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण चरणों की तिथियां सात दिन आगे बढ़ा दी हैं। अब गणना फार्म दाखिल करने और संबंधित कार्यों की समयसीमा चार दिसंबर की जगह 11 दिसंबर कर दी गई है। यह बदलाव आयोग के 27 अक्टूबर 2025 के पुराने आदेश को संशोधित करते हुए लागू किया गया है।

एसआईआर की सात दिन बढ़ी समयसीमा, अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फार्म
एसआईआर देश उत्तर प्रदेश के साथ ही 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल—में जारी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों का पुनर्व्यवस्थापन अब 11 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला
इस फैसले के बाद 12 राज्यों में SIR अब 11 दिसंबर तक अपडेट किया जा सकता है। इस संशोधन का असर राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात में दिखेगा। इसके अलावा केरल, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भी इस फैसले का असर नजर आएगा। अब वोटर लिस्ट रिविजन से जुड़े सभी फेज नई तारीखों के अनुसार पूरे किए जाएंगे।

यह विस्तार उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए है, जहां SIR पहले से चल रही थी. इनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है. आयोग के मुताबिक मतदाता सूची को ज्यादा सटीक, अद्यतित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह विस्तार जरूरी पाया गया।

इससे पहले एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर तक थी. यानी सिर्फ 4 दिन शेष रह गए थे. अब 7 दिन समय-सीमा बढ़ने से अंतिम तिथि 11 दिसंबर हो गई।

अब SIR का नया शेड्यूल… 1. एन्यूमरेशन पीरियड (घर-घर सत्यापन) 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक 2. मतदान केंद्रों का पुनर्गठन/पुनर्व्यवस्था 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक 3. कंट्रोल टेबल अपडेट करना और ड्राफ्ट रोल तैयार करना 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) से 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) तक

  1. ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) 5. दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक 6. नोटिस फेज (नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन और निर्णय) ERO द्वारा यह प्रक्रिया दावे-आपत्तियों के निपटारे के साथ समानांतर चलेगी. अवधि- 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से 7 फरवरी 2026 (शनिवार) तक. इसका मतलब क्या? – मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, हटाने या सुधार करने वालों को ज्यादा समय मिलेगा.

BLO और ERO स्तर पर फील्ड वेरिफिकेशन और सुनवाई का समय भी बढ़ गया है. – आयोग का लक्ष्य है कि अंतिम मतदाता सूची अधिक सटीकता के साथ तैयार की जा सके।