स्टील सिटी एथलीट क्लब की 17वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री/रोड रेस 2025 में शामिल हुए HTC कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’

स्टील सिटी एथलीट क्लब, भिलाई द्वारा आयोजित 17 वें छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय, कॉस कंट्री/रोड रेस 2025 में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए।

उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को समाज में आगे बढ़ाने की अपील की।

अपने संबोधन में श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने कहा कि—
“युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ऐसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं हमारे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देती हैं। स्टील सिटी एथलीट क्लब द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है।”

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और दर्शकों ने उनके उद्बोधन का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजन के अंत में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

मुख्य रूप से इस आयोजन में दुर्ग सांसद आदरणीय श्री विजय बघेल जी , भिलाई नगर विधयक भाई देवेंद्र यादव जी,आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक श्री एम डी पिल्लई जी, अध्यक्ष हेमंत नेताम , कार्यकारी अध्यक्ष आर सुनील कुमार जी, पंडवानी गायिका पद्म श्री उषा बारले जी , बी एस पी नगर सेवा विभाग महाप्रबंधक श्री ए बी श्रीनिवास जी, सहायक महाप्रबंधक श्री परविंदर सिंह जी, चेयरमेन सीजी स्टेट एथलीट एसोसिएशन श्री जी एस बाम्बरा जी ,सिमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय रिसाली श्री कमांडेंट विवेक श्रीवास्तव जी।, अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर जी, प्राचार्य सेठ रतनचंद सुराणा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय , दुर्ग श्रीमती पूजा मल्होत्रा जी , सभापति रिसाली नगर निगम श्री केशव बंछोर जी , अध्यक्ष बीएनएस सेक्टर 8 श्री मधु पिल्लै जी , सर्व समाज कल्याण समिति के श्री मलकित सिंह ‘लल्लू’, श्री अनिल चौधरी, श्री जोगा राव, श्री निर्मल सिंह, श्री शाहनवाज़ कुरैशी, श्री रमन राव, श्री इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, डॉ. हरजीन्दर सिंह, श्री वाजिद अंसारी,श्री हरेंद्र यादव, श्री अनिल सिंह, सोम सिंह सहित अन्य सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में युवाओं बच्चो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

स्टील सिटी एथलीट क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ का आभार प्रकट किया।