भिलाई सत्याग्रह के दौरान बिगड़ी तबीयत: पार्षद एवं MIC सदस्य लालचंद वर्मा की हालत नाजुक, BM शाह अस्पताल में भर्ती,अन्य अनशनकारियों की भी स्थिति खराब

इधर, सत्याग्रह में शामिल अन्य अनशनकारियों की भी हालत लगातार बिगड़ रही है। लंबे समय से जारी अनशन के कारण कई सत्याग्रहियों को कमजोरी, चक्कर और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुंचकर लालचंद वर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विधायक देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भैया लालचंद वर्मा जी की स्थिति नाजुक बनी हुई है, उनके कुशलक्षेम की कामना करता हूं।
यह कितने दुःख और पीड़ा की बात है कि बीएसपी प्रबंधन अभी भी जिद पर अड़ा हुआ है, उन्हें हमसे संवाद करने में भी समस्या है। प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई पहल नहीं की गई है
आखिर, भिलाई के खिलाफ ऐसी क्या साजिश की जा रही है जिसे साझा करने या सबको विश्वास में लेकर काम करने में ही तकलीफ है।
यह मुद्दा गंभीर है क्योंकि हमारे अपने भिलाई इस्पात के उच्च अधिकारियों के ऊपर किसका दबाव है कि वो बात करने से भी पीछे हट रहे हैं।