भिलाई में हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड पर जीएसटी की दबिश, दस्तावेजों की दूसरे दिन भी गहन जांच जारी

सात जीएसटी अधिकारी कंपनी के कार्यालय पहुंचे और दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया. जीएसटी विभाग की टीमों ने कंपनी के बिल, जीएसटी रिटर्न, इनवॉइस समेत अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. दस्तावेज इतने अधिक मात्रा में है कि कार्रवाई जारी है. मंगलवार को भी अधिकारी यहां रिकार्ड को खंगालेंगे. अधिकारियों ने रिकॉर्ड से अधिकारी टैक्स भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट और संभावित अनियमितताओं से जुड़ी जानकारी को खंगाला है।

कंपनी के कर्मियों के मुताबिक जीएसटी की टीम फिलहाल कंपनी के भीतर जांच कर रही है, जांच के दौरान कंपनी का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा. अधिकारियों ने उसे बंद नहीं करवाया. बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी के मालिक बाहर गए हुए हैं, लेकिन कर्मियों द्वारा जीएसटी की टीम को जांच में सहयोग कर रहें है. कर्मियों द्वारा जीएसटी अधिकारियों की जांच टीम कंपनी के दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं. पूछताछ में सहयोग किया जा रहा है. मंगलवार को भी जीएसटी की टीम जांच जारी है. जीएसटी विभाग की ओर से जांच को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।