बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का हल्ला-बोल: बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन
अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंप समस्याओं के निराकरण की मांग की
भिलाई नगर। बिजली दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी, अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था एवं अनियमित बिजली कटौती के विरोध में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार, 17 जून को पावरहाउस स्थित बिजली ऑफिस का घेराव किया।
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया। भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में आक्रोशित कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया। इस दौरान भारी संख्या में तैनात पुलिस बल के साथ खींचातानी और झड़प भी हुई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिजली दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किए जाने के आव्हान पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में पावरहाउस स्थित बिजली ऑफिस का घेराव किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में आम जनता ने भी इस घेराव में कांग्रेस का साथ दिया।
बिजली ऑफिस पहुंचकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई बिजली दर को तत्काल वापस लेने की मांग की। पदाधिकारियों ने बिजली ऑफिस के अधिकारियों से मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया। काफी जद्दोजहद के बाद कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्री चंद्राकर के नेतृत्व में अधीक्षण यंत्री से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप।
ज्ञापन में बिजली दर में बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने, अवस्थित विद्युत व्यवस्था को सुधारने, अनियमित बिजली कटौती तत्काल बंद किए जाने एवं स्मार्ट मीटर न लगाए जाने की मांग की गई है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जो भी परेशानियां हो रही हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उनकी मांगों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
यहां से कांग्रेसी अंबेडकर चौक, पावर हाउस पहुंचे। उनके हाथ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला था। कांग्रेसियों को रोकने पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। वहीं बैरिकेट लगाकर उन्हें रोकने का इंतजाम किया गया था। पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रोकने का पूरा प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों की बीच जमकर झूमा झटकी और खींचातानी हुई। आक्रोशित कांग्रेसियों ने बैरिकेट गिरा दिया और अंबेडकर चौक पहुंच मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाए।
कांग्रेस ने हमेशा लोगों के हित के लिए आवाज उठाई है : मुकेश चंद्राकर
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस तरह अप्रत्याशित ढंग से बिजली दर में बढ़ोतरी की है उससे आम जनता बेहद परेशान है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती योजना "बिजली बिल हाफ योजना" में कटौती कर दी गई है जिसके कारण सामान्य से तीन से चार गुना ज्यादा बिजली बिल आ रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के कारण भी बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि हुई है। साथ ही अनियमित रूप से जिस तरह बिजली कटौती की जा रही है उससे लोग हलाकन हो उठे हैं। कांग्रेस ने हमेशा लोगों के हित के लिए आवाज उठाई है। आज के कार्यक्रम में जनता का भरपूर सहयोग मिला। इससे साफ है कि लोग बिजली बिल में बढ़ोतरी से बेहद परेशान हैं।
इन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई
घेराव एवं पुतला दहन के दौरान अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ,भूपेंद्र यादव,सुश्री नीता लोधी, श्रीमती शशि सिन्हा,हीरा शंकर साहू,सीजू एंथोनी,जी राजू,नर्सिंग नाथ,रविंद्र सिंह,मोहन लाल साहू,प्रभाकर जनबंधु,पीयूष बारले,गोविंद कोसले, शोएब मोहम्मद खान,सौरभ दत्ता,गुड्डू खान,सौरभ मिश्रा,मधु चौबे,अली हुसैन सिद्दीकी,अमित जैन,मो हबीब,मो रफीक,राजेश चौधरी,दिनेश गुप्ता,बलदेव मेहर,राजू कन्हाई,इंद्रजीत सैनी,चंदू चंदेल,अमरेश गिरी,शशिकांत,चंद्रशेखर पतले,सुरेश वर्मा,जोहन सिंह,चंद्रशेखर गंवाई,प्रमोद यादव,उज्जवल,दुर्गेश ताम्रकार,फारुख खान,ओम प्रकाश,शेख अकरम,रमाकांत देशलहरे,धनराज पराडे,दीदार भाई, डी आर चौधरी,सुरेश बॉक्सर,राजा,जय वर्मा,उमाशंकर साहू,देवेंद्र तिवारी,संदीप हिरवानी,श्रीकांत बारीक,बसंत कुमार साहू,दानवीर देवांगन,मंगल राम साहू,डॉ एस के साहू,अरविंद राय,बजरंगी लाल सिंह,राजकुमार देशमुख,केशव बंछोर,राजेंद्र रजक, डी कामराजू,सुयश साहू,दुर्गा प्रसाद साहू, लाडू राम सिन्हा,राजेंद्र प्रसाद,अजय कुमार,नितेश कुमार, सरसीज घोष,भुनेश्वरी रानी,शिखा राय,गिलोरी एंथोनी,पुष्पा,अंजुम निशा,विकाश दुबे,राजीव कुमार,संजीव कुमार सैमुअल,दिनेश वासनिक,आनंद डोंगरे,अमित सिंह,अमरजीत सिंह,छगन साहू,सुशील साहू,भानु साहू,गोवर्धन साहू,अनिल सिंह,तुषार कुमार,लक्ष्य शर्मा,अमन जीत साहू,दीपक साहू,आलोक शर्मा,तौहीद अंसारी,निखिल यादव,साबिर अहमद,सुयश साहू,विनय, दिनेश पटेल, रेखा देवी, जमुना ठाकुर, ममता यादव, संतोष दास, किरण नायडू, अशोक सिंहा, राजकुमार देशमुख, मोहनलाल साहू, चन्द्र कांत कोरे सहित सैकड़ों की संख्या में आसपास के नागरिक भी शामिल हुए।











