छत्तीसगढ़

थाना सुपेला: पत्नी एवं मां के साथ मारपीट कर धारदार हथियार दिखाकर धमकाने वाला आरोपी सुपेला पुलिस की गिरफ्त में

घरेलू विवाद के दौरान पत्नी एवं मां से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

आरोपी द्वारा धारदार हथियार दिखाकर भय उत्पन्न करने एवं धमकाने की घटना पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की गई।
घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का धारदार हथियार आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मुकेश
Sarada

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 16.06.2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थिया फेंकन बाई, उम्र 50 वर्ष, निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी, शिव मंदिर के पास, सड़क नंबर-21, सुपेला द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पुत्र विजय कुमार वर्मा शराब सेवन कर घर पहुंचा तथा अपने नाती को गाली-गलौज कर रहा था। समझाने पर आरोपी ने अपनी पत्नी सरिता वर्मा के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रार्थिया द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की तथा धारदार हथियार दिखाकर भय उत्पन्न करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

खाटू श्याम
Ad

रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 871/2026 धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थिया एवं साक्षियों के कथनों से घटना की पुष्टि होने पर आरोपी की तलाश कर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Ad

घटना का कारण :
घरेलू विवाद एवं शराब के नशे में आरोपी द्वारा परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करना।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

घटनास्थल :
कांट्रेक्टर कॉलोनी, शिव मंदिर के पास, सड़क नंबर-21, सुपेला, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. विजय कुमार वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी, शिव मंदिर के पास, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.)

जप्त सामग्री :

1. एक नग लोहे का धारदार हथियार।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, प्रधान आरक्षक प्रहलाद सिरमौर, प्रधान आरक्षक अभय शुक्ला, आरक्षक योगेन्द्र बिलौने एवं आरक्षक प्रदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू विवाद अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।