भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

भिलाई । रोटरी क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी का शपथ ग्रहण समारोह 3 जुलाई 2026, होटल अमित पार्क, सुपेला भिलाई में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Bharti college
स्पर्स


समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026–27 रोटेरियन आलम सिंह रूपरा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल 2026–27 रोटेरियन अजय अग्रवाल तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2022–23 रोटेरियन शशांक रस्तोगी उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में माननीय सांसद विजय बघेल जी एवं क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक सूरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुकेश
Sarada


इस अवसर पर वर्ष 2026–27 के लिए रोटेरियन डॉ. संतोष राय ने अध्यक्ष (President) तथा रोटेरियन पी.एस. बाजवा ने सचिव (Secretary) पद की शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा, नेतृत्व एवं मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

खाटू श्याम
Ad


कार्यक्रम में रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की गई तथा आगामी वर्ष की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। समारोह में बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन  डॉ. संतोष राय ने क्लब की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह में बड़ी संख्या में रोटेरियन, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

अलताब
शमशेर


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026–27 के लिए रोटेरियन  ओलाइंका हकीम बाबालोला रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष हैं।