छत्तीसगढ़

भिलाई में सनसनी: फ्रेंड्स कैफे में काम करने वाली छात्रा की PG में चाकू मारकर हत्या, कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय खुशी साहू की धारदार चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई। खुशी मूल रूप से बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वैशाली नगर स्थित फ्रेंड्स कैफे में काम भी करती थी। दिनदहाड़े पीजी में हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bharti college
स्पर्स

जानकारी के अनुसार, खुशी अपनी एक सहेली के साथ पीजी में रहती थी। शुक्रवार को दोनों कमरे में मौजूद थीं। इसी दौरान सहेली नहाने के लिए बाथरूम चली गई। कुछ मिनट बाद जब वह वापस लौटी तो कमरे का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। खुशी बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी और कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था। सहेली की चीख सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

मुकेश
Sarada

घायल खुशी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या धारदार चाकू से कई वार कर की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

खाटू श्याम
Ad

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

पुलिस मृतका के दोस्तों, सहकर्मियों, परिचितों और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग, व्यक्तिगत रंजिश या किसी अन्य कारण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

अलताब
शमशेर

इस सनसनीखेज वारदात के बाद भिलाई में छात्राओं और कामकाजी युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पीजी जैसी जगहों में भी युवतियां सुरक्षित नहीं हैं, तो अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पीजी और हॉस्टलों की नियमित निगरानी तथा महिला सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।