दुर्ग में मूसलाधार बारिश से जलभराव, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रभावित बस्तियों का किया दौरा, नगर निगम की लापरवाही उजागर
दुर्ग शहर में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते उत्पन्न जलभराव की स्थिति का आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर माननीय श्री धीरज बाकलीवाल जी एवं उनकी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
भारी बारिश के कारण शंकर नाला उफान पर है, जिसके चलते वार्ड क्रमांक 09, शंकर नगर दुर्गा चौक, 04, वार्ड क्र. 56 रामनगर-उरला, वार्ड क्र. 15, 16 पटरी पार एवं बोरसी-पोटिया क्षेत्र के निचली बस्तियों में जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हो गई है।
मौके पर देखा गया कि नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते नालियों की सफाई नहीं होने से जगह-जगह रास्ते तालाब एवं डबरा में तब्दील हो चुके हैं। आम नागरिकों के घरों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
श्री बाकलीवाल ने मौके से ही माननीय कलेक्टर एवं जिलाधीश महोदय तथा नगर निगम आयुक्त से फोन पर चर्चा कर तत्काल निचली बस्तियों से जल निकासी कराने, पंप लगाकर पानी निकालने एवं प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने समय रहते नाला-नाली की सफाई नहीं कराई, जिसका खामियाजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रशासन से मांग करती रही है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी के साथ पूर्व पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, ,परमेश्वर वैष्णव पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, आयुष शर्मा, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।