भारती विश्वविद्यालय,दुर्ग मे मना एड्स जागरूकता दिवस।

भारती विश्वविद्यालय मे मना एड्स जागरूकता दिवस |

भारती विश्ववविद्यालय, दुर्ग द्वारा 1 दिसम्बर 2025 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर “Protect the World – Prevention is Better than Cure” थीम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। “Hands Up for HIV/AIDS Prevention” संदेश को केंद्र में रखते हुए विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्यों को एड्स से जुड़े मिथकों से दूर रहकर वैज्ञानिक जानकारी अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर , निदेशक मंडल से श्रीमती शालिनी चंद्राकर ,श्री जय चंद्राकर , कुलपति प्रो. (डॉ.) बी. एन. तिवारी तथा अन्य प्राधिकारियो क्रमशः डॉ. विरेंद्र कुमार स्वर्णकार, श्री प्रभजीत सिंह भुई , डॉ. घनश्याम साहू, डॉ. आर. पी. अग्रवाल डॉ. आलोक भट्ट ने सहभागिता दी , कार्यक्रम मे साहू समाज के प्रतिनिधि श्री ललित साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जीवन विज्ञान विभाग की डीन डॉ नीतू श्रीवास्तव के संयोजकत्व मे भारती आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य डॉ मानस रंजन होता , उप प्राचार्य डॉ अमई भोसले तथा डॉ सुचित्रा खराते, भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया। स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ जानकारी भारती आयुर्वेदिक कॉलेज एवं भारती कालेज आफ नर्सिंग के संकाय सदस्यो ने साझा की, विद्यार्थियो ने रेड रिबन लगाकर जागरूकता का संदेश दिया । विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर कहा कि विश्व एड्स दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता फैलाने का एक अवसर है , विश्ववविद्यालय प्रबंधन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।