के ड़ी पब्लिक स्कूल, दुर्ग में वार्षिक साइंस एवं मैथमेटिक्स प्रदर्शनी का सफल आयोजन

के ड़ी पब्लिक स्कूल, दुर्ग में वार्षिक साइंस एवं मैथमेटिक्स प्रदर्शनी का सफल आयोजन
के.ड़ी पब्लिक स्कूल, दुर्ग में वार्षिक साइंस एवं मैथमेटिक्स एग्ज़ीबिशन का सफल एवं भव्य आयोजन 20.12.2025 को किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित रचनात्मक, नवाचारी एवं ज्ञानवर्धक मॉडलों का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, प्रयोगात्मक ज्ञान और प्रस्तुति शैली ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डॉक्टर अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियाँ बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को विकसित करती हैं।
इस सफल आयोजन में विद्यालय के साइंस एवं मैथ्स शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शनी में निर्णायक दल के रूप में श्री राजेंद्र चंद्राकरव्याख्याता , श्री दीपक ठाकुर व्याख्याता एवं श्रीमती नूतन वर्मा व्याख्याता उच्च उच्च शासकीय विद्यालय बोरसी दुर्ग उपस्थित रहे।
निर्णायक दल द्वारा विद्यार्थियों के बनाए गए मॉडलों का गहन अवलोकन किया गया तथा उनकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं प्रस्तुति के आधार पर सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों के कार्य की सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की।
विद्यालय में आयोजित साइंस एग्जिबिशन में विद्यार्थियों की सुविधा एवं निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु दो ग्रुप बनाए गए थे — ग्रुप ए एवं ग्रुप बी।
ग्रुप ‘ए’ में कक्षा पांचवीं मे सातवी तक के विद्यार्थियों के मॉडलों को शामिल किया गया, जबकि ग्रुप ‘बी’ में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के मॉडलों का मूल्यांकन किया गया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को, विद्यालय प्रबंधन की ओर से नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।”
ग्रुप ए में
प्रथम स्थान में कक्षा पांचवीं की छात्राएं
साक्षी देवांगन योशिता देवांगन ,चारुसी ,कनिका दीक्षा यादव के.डी.पब्लिक स्कूल दुर्ग द्वारा प्रस्तुत हाइड्रोलिक ब्रिज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
द्वितीय स्थान में
कक्षा पांचवीं वीं के छात्र शौर्य, कनिष्क आयुषी वर्मा, काव्या, भविया, श्रीति के डी पब्लिक स्कूल दुर्ग को प्राइम एंड कंपोजिट नंबर के मॉडल पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
तृतीय स्थान में
कक्षा 7वीं के छात्र रोनित,प्रियंका,मोक्ष,देव शर्मा स्मार्ट सिटी बनाकर तृतीय स्थान पर रहे
ग्रुप बी में
प्रथम स्थान पर
कक्षा 11वीं के छात्रों सौरभ शर्मा, निशांत झा, सिद्धांत शर्मा एवं युवराज द्वारा निर्मित रिमोट कंट्रोल कार मॉडल को प्रथम स्थान मिला।


द्वितीय स्थान में
के.एच. मेमोरियल स्कूल के छात्र आसू, रौनक एवं आयनके.एच.मेमोरियल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तृतीय स्थान में के. डी. पब्लिक स्कूल दुर्ग की
छात्राएँ झलक साहू एवं नेहल द्वारा प्रस्तुत एलीमेंट ऑफ सर्कल मॉडल को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
निर्णायक दल द्वारा प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य बिनोद कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि “ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं।”
विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास एवं नवाचार की भावना को विकसित करती है।
विज्ञान प्रदर्शनी के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्री संजय अग्रवाल सर एवं श्री आशीष अग्रवाल सर ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास एवं नवाचार की भावना को विकसित करती है।
कार्यक्रम के समापन पर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रणब सेन द्वारा विद्यालय प्रबंधन, निर्णायक मंडल, शिक्षकगण एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं।