नई दिल्ली में अतुल पर्वत ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, नए दायित्व पर दी बधाई

भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत आज नई दिल्ली पहुँचे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर अतुल पर्वत ने उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान अतुल पर्वत ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नवीन जी का कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम छत्तीसगढ़ में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले गया। उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय दर्ज की, जो उनके प्रेरक नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

अतुल पर्वत ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन जी के ऊर्जावान और सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगी तथा राष्ट्र सेवा के पथ पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

अंत में उन्होंने एक बार फिर नितिन नवीन जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।