दुर्ग जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट में जेकेपीएल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित हुए । पिछले एक माह से चलने वाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता की फाइनल में टीम टाइगर्स ने टीम बुलस को 72 रन से हराया । प्रथम बैटिंग करते हुए टीम टाइगर्स ने 162 रनों का स्कोर बनाया जवाब में टीम बुल्स की टीम 90 रन ही बना पाई। साहिल ठाकुर ,प्रवीण सिंह एवं महेंद्र वर्मा को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शनों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि खेल प्रत्येक मनुष्य के जीवन मैं स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है एवं व्यक्ति को खेलकूद में भाग लेते रहना चाहिए साथ ही साथ फाइनल खेल रहे दोनों ही टीम को बधाई दी एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा कराए गए क्रिकेट टूर्नामेंट की सरहाना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयंत्र प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा जेके लक्ष्मी सीमेंट के चेयर पर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती विनीता सिंघानिया जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संयंत्र द्वारा कार्यों के साथ-साथ खेलकूद में निरंतर विभिन्न प्रकार के आयोजन कर कार्य करने वाले कर्मचारी एवं श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास के लिए खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिता लगातार की जाती है जिसमें संयंत्र में काम करने वाले कामगार हिस्सा लेते हैं । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मानव संसाधन विभाग के प्रमुख श्री शिरीष शुक्ला ने किया एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को अपना धन्यवाद ज्ञापन किया एवं प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक राज महंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, संयंत्र प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वर्कस मुकुल श्रीवास्तव, मानव संसाधन विभाग प्रमुख शिरीष शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू सहित सभी विभाग प्रमुख वरिष्ठ अधिकारी , खिलाड़ी सहित संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित थे।











































