भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

बीएसपी में श्रमिकों का हल्ला बोल: वेतन समझौते, एरियर्स और रोजगार सुरक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन

भिलाई। भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ एवं भिलाई इस्पात मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयंत्र परिसर के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों, श्रमिकों, प्रतिनिधियों तथा संघ पदाधिकारियों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

Ad
स्पर्स

धरना-प्रदर्शन सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रमिक संगठनों के नेताओं ने कर्मचारियों एवं श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के माध्यम से प्रबंधन से संविदा श्रमिकों की प्रस्तावित 40 प्रतिशत कटौती पर तत्काल रोक लगाने, लंबित वेतन समझौते को शीघ्र लागू करने, एरियर्स का भुगतान करने तथा कर्मचारियों और श्रमिकों की अन्य समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई।

भारती
Sarada

वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वेतन समझौता लंबित होने के कारण कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। इसके अलावा संविदा श्रमिकों की संख्या में कटौती की संभावित कार्रवाई से हजारों परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

धरने के दौरान आवास, चिकित्सा सुविधाओं, इंसेंटिव भुगतान, ठेका श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, रोजगार सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को भी जोरदार ढंग से उठाया गया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों और श्रमिकों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए तथा श्रमिक हितों से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले श्रमिक संगठनों से संवाद स्थापित करना आवश्यक है।

Ad

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्रमिकों के सम्मानजनक कार्य वातावरण, रोजगार की स्थिरता और बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग की प्रगति में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उनके हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज

धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रविशंकर सिंह, सुदीप सेन गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, अरविंद सिंह, संजय प्रताप सिंह, हरिशंकर, सुरेंद्र चौहान, शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, अनिल गजभिए, दीनानाथ, चंद्रकांत पटेल, कैलाश सिंह, अशोक कुमार, प्रकाश अग्रवाल, पूरनलाल, आर.के. सोनी, राजेंद्र ठाकुर, राजेश पांडे, अशोक कुमार यादव, दीपक मिश्रा, रमेश पांडे, अरुण चंद्राकर, अशोक सोनी, नितिन दीक्षित, रमेश कुहिकर, रवि चौधरी, संतोष मिश्रा, अनूप शाह, देवेंद्र चंद्राकर, मोहंती, डी.एन. तिवारी, उमा सिंह, लोकनाथ, उमेश सिंह, के.के. सिंह, राकेश उपाध्याय, अजय धुर्वे, आनंद तथा एम. रूद्र मूर्ति सहित अनेक कार्यकारिणी सदस्य, प्रतिनिधि कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की और कहा कि कर्मचारियों एवं श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।