भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भिलाई में बर्खास्त आरक्षक ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश, एम्स में भर्ती

दुर्ग। पुलिस विभाग से बर्खास्त किए गए एक पूर्व आरक्षक ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Ad
स्पर्स

जानकारी के अनुसार, पूर्व आरक्षक अर्जुन दुबे ने अपने घर में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल भिलाई के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

भारती
Sarada

बताया जा रहा है कि अर्जुन दुबे पूर्व में भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न थानों में पदस्थ रह चुका है। एक प्रकरण में विभागीय कार्रवाई के बाद उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्तगी के बाद से वह आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा था।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार रात पूर्व आरक्षक द्वारा किसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और तनाव की स्थिति से गुजर रहा था।

Ad

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज