जिला अस्पताल में ब्लड नहीं मिलने से 22 वर्षीय युवती की मौत पर भड़के कांग्रेसी सिविल सर्जन कार्यालय जिला अस्पताल का घेराव कर जमकर किया प्रदर्शन
जिला अस्पताल दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 22 वर्षीय युवती को दो दिन तक रक्त उपलब्ध नहीं कराने के कारण मृत्यु होने पर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और गंभीर लापरवाही करने वालो पर अपराध दर्ज करवाने , और कड़ी कार्यवाही की मांग की लगभग 2 घंटे जिला अस्पताल में कांग्रेसियों ने ब्लड बैंक प्रभारी , जिला अस्पताल प्रबंधन से लेकर , स्वास्थ्य मंत्री प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे और उन्होंने मांग की या गरीब पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिला चिकित्सालय दुर्ग में लगातार सामने आ रही गंभीर लापरवाहियों एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति को लेकर आमजन परेशान है 5 दिन पूर्व ही कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर , मर्चुरी, ब्लड बैंक व अन्य दुर्व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया था फिर एक अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 22 वर्षीय एक युवती, जो गंभीर सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित थी, जिसको मुफ़्त में रक्त उपलब्ध किया जाना उसका अधिकार था, बीमारी के लिहाज से युवती को निशुल्क रक्त मिलना चाहिए था, किंतु लगभग 48 घंटे तक रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना मानवता एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।
उन्होंने मांग की कि जिला चिकित्सालय प्रशासन द्वारा इस मामले में आंतरिक जांच समिति गठित की गई है, किंतु अस्पताल प्रशासन के अधीन गठित जांच समिति की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को लेकर आमजन में संदेह है। अतः इस प्रकरण की जांच हेतु जिला प्रशासन के स्तर पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच समिति गठित की जाए। और कांग्रेस दोबारा से उग्र आंदोलन प्रबंधन के खिलाफ करेंगी।
विदित हो कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी नसबंदी शिविर के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद दो महिलाओं की मृत्यु हुई थी। उस प्रकरण में भी आज तक किसी दोषी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे जनता का विश्वास स्वास्थ्य व्यवस्था से उठता जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय में शव संरक्षण हेतु उपयोग में आने वाला मॉर्च्यूरी का डीप फ्रीजर लगभग पाँच माह से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण शवों को उचित संरक्षण नहीं मिल पा रहा है तथा परिजनों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतनी गंभीर समस्या के बावजूद आज तक इसका निराकरण नहीं किया जाना प्रशासनिक उदासीनता का परिचायक है
धीरज बाकलीवाल न मांग की कि
22 वर्षीय युवती की मृत्यु के मामले की जिला प्रशासन स्तर पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच समिति गठित की जाए।
दोषी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला चिकित्सालय में रक्त उपलब्धता व्यवस्था की संपूर्ण समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाए।
नसबंदी प्रकरण में हुई महिलाओं की मृत्यु की पुनः समीक्षा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
मॉर्च्यूरी के खराब डीप फ्रीजर को तत्काल बदलकर नई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिला चिकित्सालय की समस्त स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ऑडिट कर आवश्यक सुधार किए जाएं।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस एवं जवाबदेह व्यवस्था लागू की जाए।
हम आशा करते हैं कि जनहित एवं मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।
अन्यथा कांग्रेस पार्टी एवं जनसंगठनों द्वारा आम जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं उग्र लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की होगी।
आज के प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसियों में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले रायसिंह दिकोला,प्रेमलता साहू प्रवक्ता नासिर खोखर,सुशील भारद्वाज, निकिता मिलिंद,राहुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार गुरदीप भाटिया,मुकेश साहू,खुर्शीद अहमद पार्षद मनीष सोनी,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,राजकुमार वर्मा,पोषण साहू, बृजेंद्र भारद्वाज,संजय सिंह मनदीप सिंह भाटिया, दुष्यंत देवांगन,हेमंत तिवारी,अयूब खान,प्रकाश शिवणकर,शाहिद खान,रत्ना नरमदेव रानी देवांगन,धनंजय साहू,सुमित घोष,नंदकिशोर शर्मा,कल्याण सिंह ठाकुर,हेमा साहू,मोनालिसा पीटर,शिशिर कसार,चंद्रमोहन गभने,यश बाकलीवाल,आयुष शर्मा, अली असगर, बिंदु राजपूत,अमोल जैन,मोहित वाल्डे,अंश चतुर्वेदी, मुकुंद बांसोड़,बबलू चौरे,गगन दुबे सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।











