भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

अवैध होर्डिंग हटाने से लेकर नाला सफाई तक, निगम आयुक्त ने किया वैशाली नगर क्षेत्र का निरीक्षण

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर अवैध होर्डिंग, नाला सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पाइपलाइन कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को वर्षा ऋतु से पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त इंदु आई.टी. के समीप स्थित बड़े नाले पहुंचे, जहां निजी एजेंसियों द्वारा निगम की अनुमति के बिना लगाए गए अवैध होर्डिंग पाए गए। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही अवैध होर्डिंग हटवाने हटवाये। साथ ही इंदु आई.टी. परिसर के भीतर गुजरने वाले छोटे नाले का अवलोकन कर उसकी सफाई शीघ्र कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

Ad
स्पर्स

इसके बाद आयुक्त ने कोहका स्थित मंगल बाजार क्षेत्र की पानी टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए पानी टंकियों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। कोहका रोड में बिछाई गई नई पाइपलाइन का भी उन्होंने निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली।

वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर महादेव कॉलोनी की सड़क क्रमांक 17 एवं 18 में बिछाई गई पाइपलाइन का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने स्थानीय निवासियों के घरों में जाकर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों से चर्चा कर यह सुनिश्चित किया कि पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति हो रही है या नहीं। 

भारती
Sarada

वार्ड क्रमांक 15 में नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने पाया कि कुछ स्थानों पर नालों के आसपास भवन निर्माण किए गए हैं, जिससे जल निकासी प्रभावित हो सकती है। इस पर उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति से बचने के लिए नालों को अतिक्रमण मुक्त रखना आवश्यक है।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून पूर्व सभी नालों की सफाई, पेयजल व्यवस्था की निगरानी तथा अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Ad

 निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, उप अभियंता अशोक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज