स्मृति नगर पुलिस के सामने चले लात-घूंसे, युवक की पिटाई के बाद सड़क में लगा रहा लंबा जाम,सूर्या मॉल के सामने की है घटना

स्मृति नगर पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। स्पा सेंटर में देह व्यापार का मामला सामने आने के बाद बाइक सवार ने कार चालक की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी।

घटना के समय पुलिस भी सामने खड़ी थी, लेकिन आसपास के लोगों की मदद से कार चालक की जान बच पाई। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम सूर्या मॉल के ठीक सामने साइड देने को लेकर कार चालक और बाइक सावर के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे भी चलने लगा। बाइक सवार ने कार चालक को – उतार कर सड़क पर जमकर पिटाई




सुरक्षा व्यवस्था में फेल हो रही पुलिस, बढ़ रही गुंडई

सूर्या मॉल में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का पोल खुलने के बाद दूसरी घटना बुधवार की है। जहां कार चालक व बाइक सवार के बीच जमकर विवाद हुआ है। विवाद भी ऐसा की पुलिस जवान सामने खड़े थे मगर हस्तक्षेप करने में आगे नहीं है। पब्लिक ने दोनों के बीच बचाव करने पर पुलिस हस्तक्षेप किया। फिलहाल दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक आलोक और बाइक सवार दलजीत नामक युवक है। दोनों का वीडियों जमकर वायरल हो रहा है।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी घटना के दौरान बीच-बचाव करने में नाकाम दिखे। जिसका वीडियों सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मॉल के सामने बने चौक पर लेफ्ट टर्न के लिए अलग से एक लेन बनाई गई है। इसी लेन पर युवक अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। उसी समय पीछे से एक कार चालक लेफ्ट टर्न लेने के लिए पहुंचा और बार-बार हॉर्न बजाने लगा। काफी देर तक बाइक सवार रास्ता नहीं हटाया, जिससे कार चालक और बाइक सवार के बीच विवाद हुआ। बात बढ़ती गई और देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। स्मृति नगर पुलिस जवानों के सामने ही बाइक सवार ने कार चालक को सड़क पर पटक कर मारने लगा। यह नजारा को पुलिस देखती रही जब भीड़ ने दोनों के बीच बचाव में पहुंची तक पुलिस बचाव किया।



































