छत्तीसगढ़ के भाटापारा में इस्पात संयंत्र में क्लिनिकल फर्नेस ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौत और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के बलौदाबाजार में इस्पात संयंत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भेजा गया। फिर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाने क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट की है।


पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना पर बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी समेत पुलिस बल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और पांच घायल हुए हैं।



ये लोग हुए घायल
मोटाज अंसारी, 26 वर्ष, बढ़ई सेंटर- एमएस
सराफत अंसारी, 32 वर्ष, बढ़ई – एमएस
साबिर अंसारी, 37 वर्ष, बढ़ई-एमएस
कल्पू भुइया, 51 वर्ष, हेल्पर
रामू भुइया, 34 वर्ष, हेल्पर
मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के साथ जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। एसडीएम की अध्यक्षता में घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। रियल इस्पात प्लांट को तत्काल सील किया जा रहा है। प्लांट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। मृतक एवं घायल श्रमिक अन्य राज्य के हैं।











































