भिलाई। मा Sarada पब्लिक स्कूल, भिलाई में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें भारतीय संविधान के महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।



विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।


कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरण किया गया और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया।












































