मैत्री विद्या निकेतन
MGM

थाना वैशाली नगर: जनमित्र कार्यक्रम के तहत वैशाली नगर पुलिस द्वारा आमजन को नशा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया

जनमित्र कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों को नशा, साइबर फ्रॉड एवं यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी शिकायत हेतु टोल फ्री नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई

kd school
Ad

कार्यक्रम में लगभग 200 नागरिकों की सहभागिता रही, जिनके साथ पुलिस द्वारा संवाद स्थापित कर जागरूकता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया
नशा, साइबर अपराध एवं यातायात उल्लंघन के विरुद्ध त्वरित सूचना देने हेतु 1933, 1930 एवं 1033 नंबरों के उपयोग के संबंध में समझाइश दी गई

Sarada

पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया

MGM
खाटू श्याम
Ad

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 01.05.2026 को थाना वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत शांति नगर दशहरा मैदान में जनमित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशा सेवन, साइबर फ्रॉड एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम हेतु आम नागरिकों को जागरूक करना था।

Ad

कार्यक्रम के दौरान आमजन को बताया गया कि नशाखोरी से संबंधित शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 1933, साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत हेतु 1930 तथा यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना हेतु 1033 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

स्पर्स
अग्रेसन

उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे, जिनके साथ पुलिस द्वारा सीधा संवाद स्थापित कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में थाना वैशाली नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित किसी भी जानकारी को छुपाएं नहीं, बल्कि तत्काल निर्धारित टोल फ्री नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

अतुल पर्वत