मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई। सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब महाविद्यालय के मेधावी कैडेट एवं सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) सिद्धार्थ राजक को 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा “बेस्ट कैडेट” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के तहत सिद्धार्थ को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

यह सम्मान न केवल सिद्धार्थ राजक की व्यक्तिगत मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, बल्कि सेंट थॉमस कॉलेज की एनसीसी इकाई की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को भी दर्शाता है। सिद्धार्थ की इस सफलता ने महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

kd school
Ad

इस अवसर पर कॉलेज के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ. पी. एस. वर्गीस, प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस, एनसीसी अधिकारी डॉ. सुरेखा जवादे एवं लेफ्टिनेंट संतोष यादव ने सिद्धार्थ को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Sarada

कार्यक्रम में महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. देवजानी मुखर्जी, प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुजन आर. अब्राहम, शिक्षा संकाय विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति संतोष सहित समस्त प्राध्यापकों ने भी कैडेट की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

MGM
खाटू श्याम
Ad

महाविद्यालय परिवार ने कहा कि सिद्धार्थ राजक की यह उपलब्धि केवल एक छात्र की सफलता नहीं, बल्कि एनसीसी के अनुशासन, समर्पण, राष्ट्रसेवा की भावना और नेतृत्व प्रशिक्षण का उत्कृष्ट परिणाम है। उनकी यह सफलता कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्र सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Ad

सिद्धार्थ राजक की इस उपलब्धि से सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई ने एक बार फिर शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को साबित किया है।

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत