मैत्री विद्या निकेतन
MGM

रायपुर के आमा सिवनी सड्डू इलाके स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस और दमकल टीम राहत कार्य में जुटी हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमा सिवनी सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में फैक्ट्री का पूरा गोदाम आ गया। पास स्थित एक स्टेशनरी गोदाम भी आग से प्रभावित हुआ है।

kd school
Ad

आग लगने से मौके पर हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए भिलाई और आसपास के जिलों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया।

Sarada

कुछ निजी संयंत्रों के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने में मदद कर रही हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद है। यह टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

आग पर काबू पाने के प्रयास
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा प्लास्टिक गोदाम जलने लगा। आग लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे इसे काबू करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा।

Ad
अतुल पर्वत