मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आमसभा बैठक संपन्न

​दिनांक 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को भिलाई स्टील प्लांट के ST एसोसिएशन की "प्रथम वार्षिक आमसभा" (Annual General Body Meeting) का आयोजन इस्पात क्लब,सेक्टर 2 भिलाई में किया गया। इस बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया और कर्मचारी हित व संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

kd school
Ad


​कार्यक्रम संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय कुमार के द्वारा की गई। धरतीआबा भगवान बिरसा मुण्डा की तस्वीर पर फूलमाल्यार्पण कर तथा नमन कर आदिवासी महापुरूषों एवं वीरांगनाओं को याद किया गया। साथ ही एसोसिएशन के सदस्य श्री कुंभकरण ठाकुर के लिये दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। उपस्थित सेवानिवृत सदस्य श्री जीवन लाल ध्रुव को सम्मानित किया गया। साथ ही राऊरकेला स्टील प्लांट ST वेलफेयर एसोसिएशन, 
से आये बिशेष आमंत्रित सदस्य श्री सागरा मुण्डा (अध्यक्ष), श्री फकीर मोहन एक्का (कोषाध्यक्ष) एवं श्री मानसिं हेंब्रम , (असिस्टेंट सचिव) सह कोषाध्यक्ष, सेल ST एम्पलाइज फेडरेशन, सेन्ट्रल कमिटी सदस्यों का स्वागत किया गया।

Sarada

राउरकेला इस्पात संयंत्र से विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आए श्री सागर मुंडा (अध्यक्ष, RSPSTEWA) ने SAIL में कार्यरत एसटी कर्मचारियों की समस्याओं, पदोन्नति (Promotion), स्वास्थ्य , सुरक्षा और अन्य विभागीय मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

MGM
खाटू श्याम
Ad

राउरकेला इस्पात संयंत्र से विशेष आमंत्रित सदस्य श्री फकीर मोहन एक्का ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

Ad

विशेष आमंत्रित सदस्य श्री मानसिंह हेंब्रम (कोषाध्यक्ष,सेंट्रल कमिटी) द्वारा आगामी वर्ष के लिए संगठन के लक्ष्यों को निर्धारित किया गया, जिसमें ST कर्मचारियों के कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

स्पर्स
अग्रेसन

आमसभा बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष महोदय श्री प्रदीप टोप्पो के द्वारा की गई। अध्यक्ष के द्वारा संगठन की स्थापना, उद्देश्य, महत्व, संघर्षों, पिछले वर्षों में किये गये क्रियाकलापों, गतिविधियाँ एवं उपलब्धियाँ, भावी योजनाओं, वर्तमान चुनौतियां की जानकारियाँ विस्तृत रूप मे प्रस्तुत की गई।


89वें संविधान संशोधन 2003 के  द्वारा अनुच्छेद 338 में अनुच्छेद 338(A) को जोड़ा गया जिसके फलस्वरूप अनुसूचित जनजाति समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिये राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन हुआ। जोकि 19.02.2004 को स्वतंत्र रूप से प्रभावी अस्तित्व में आया।  जोकि सिर्फ STs समुदायों के मुद्दों को देखती है। इसलिये भारत के किसी भी सरकारी, सार्वजनिक या निजी उपक्रमों के संस्थानों में  STs कर्मचारियों के समग्र विकास एवं उनके हितों की रक्षा हेतु एक ऐसे स्वतंत्र संगठन की आवश्यकता को बतलाया गया, जिसमें STs कर्मचारियों के मुद्दों का उचित निराकरण, राष्ट्रीय नीतियों का अनुपालन और वेलफेयर से संबंधित कार्य ही सर्वप्रथम सर्वोपरि हो। जिसमें STs कर्मचारियों को शत प्रतिशत समुचित नेतृत्व का लाभ मिल सके। और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उद्देश्यों की पूर्त्ति में सहायक भी हो।

ST एसोसिएशन बहुत जल्द राष्ट्रपति महोदया, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, जनजातीय मंत्रालय इत्यादि से अपने अधिकारों की रक्षा की मांग करेगी। क्योंकि STs कर्मचारियों के बहुत सारे ऐसे मुद्दे/माँग हैं जिनपर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को उचित माध्यम से पत्राचार कर संज्ञान/माँग के रूप में दिया गया है। परन्तु किसी भी प्रकार का सकारात्मक सहयोग/जवाब अभी तक नहीं प्राप्त हुआ है। इसलिये ST एसोसिएशन अब सारे लंबित मुद्दों को तथ्यों के साथ STs समुदायों के लिये बने संवैधानिक मंच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष शिकायत के रूप में उठाने जा रही है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के माध्यम से ही अब सभी मुद्दों का समाधान कराया जायेगा। और अब किसी भी प्रकार भी हो रही कर्मचारियों की समस्याओं को सीधा आयोग में ही दर्ज कराया जायेगा।

एसोसिएशन के संगठन सचिव श्री घनश्याम सिंह सिदार के द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2025-2026 का वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए अनुमानित बजट भी प्रस्तुत किया गया।

​एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय कुमार द्वारा एसोसिएशन के वार्षिक कार्ययोजना/कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्यतः सभी आदिवासी महापुरूषों की जयंती व श्रद्धांजली कार्यक्रम के साथ-साथ गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर , विश्व आदिवासी दिवस, अन्य अवेरनेस कार्यक्रम इत्यादि को शामिल किया गया है।

दो रिक्त पदों पर हुए चुनाव पर मीडिया प्रभारी के रूप में श्री टीकाराम हेम्ब्रम एवं जोनल सचिव में श्री नारद लाल मंडावी निर्विरोध बहुमत से चुने गये।


​कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के महासचिव श्री श्याम सुंदर मुर्मू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में अध्यक्ष महोदय के द्वारा पुन: सभों को धन्यवाद देते हुए वार्षिक आमसभा बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

अतुल पर्वत