मैत्री विद्या निकेतन
MGM

दुर्ग में ईडी का बड़ा एक्शन: भाजपा नेता-कारोबारी चतुर्भुज राठी के घर-दफ्तर पर ताबड़तोड़ छापा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और कारोबारी हलकों में जबरदस्त हलचल मचा दी। भाजपा नेता एवं बड़े कारोबारी चतुर्भुज राठी के पुलगांव स्थित महेश कॉलोनी आवास और उनके कार्यालय पर ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी की। सुबह करीब 6 बजे कई वाहनों में पहुंचे एक दर्जन से अधिक अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

kd school
Ad

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी कथित वित्तीय अनियमितताओं, कंपनियों के लेन-देन और बड़े कारोबारी नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। ईडी अधिकारियों ने घर और दफ्तर दोनों स्थानों पर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और अनुबंधों से संबंधित फाइलों की गहन जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

Sarada

बताया जा रहा है कि जांच के घेरे में चतुर्भुज राठी से जुड़ी कई बड़ी कंपनियां हैं, जिनमें अमर इंफ्रास्ट्रक्चर (अमर बिल्डीकॉन), अमर महाबीर कोल माइन्स, अमर प्राइवेट लिमिटेड और टार कारपेट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। एजेंसी इन कंपनियों के वित्तीय लेन-देन, सरकारी अनुबंधों और निवेश संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

MGM
खाटू श्याम
Ad

चतुर्भुज राठी का मुख्य व्यवसाय सरकारी ठेकों के तहत सड़क और पुल निर्माण, शॉपिंग मॉल्स तथा कोयला खदान संचालन से जुड़ा बताया जाता है। कारोबारी विस्तार और सरकारी परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका के चलते उनकी आर्थिक गतिविधियां लंबे समय से चर्चा में रही हैं। अब इन्हीं व्यवसायिक गतिविधियों के वित्तीय पहलुओं को लेकर ईडी ने जांच तेज कर दी है।

Ad

राजनीतिक दृष्टि से भी चतुर्भुज राठी भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में दुर्ग शहर सीट से टिकट के मजबूत दावेदारों में शामिल थे। ऐसे में ईडी की कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं को तेज कर दिया है।

स्पर्स
अग्रेसन

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय एजेंसियों ने राठी के ठिकानों पर दबिश दी हो। इससे पहले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग (IT) ने भी उनके कई परिसरों पर छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले थे।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और देर शाम तक जांच चलने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है, क्योंकि इसके राजनीतिक और कारोबारी दोनों स्तरों पर बड़े प्रभाव पड़ सकते हैं।

अतुल पर्वत