मैत्री विद्या निकेतन
MGM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित महानदी भवन में आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाली इस बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें आगामी विधानसभा के विशेष सत्र की रणनीति के साथ कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार कई बड़े और दूरगामी फैसलों पर मुहर लगा सकती है।


बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सभी कैबिनेट मंत्री इस अहम बैठक में शामिल होंगे, जिससे इसके राजनीतिक और प्रशासनिक महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। खासतौर पर समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर भी सरकार की गंभीरता एक बार फिर चर्चा में है।

kd school
Ad

 

Sarada

 इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में Uniform Civil Code लागू करने के लिए प्रारूप तैयार करने हेतु सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया था। 

MGM
खाटू श्याम
Ad

 

Ad

समिति के सदस्यों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।
ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को प्रदेश की नीतिगत दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण बैठक माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस बैठक से निकलने वाले फैसले आगामी विधानसभा सत्र और राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को भी इस बैठक से कई महत्वपूर्ण घोषणाओं और निर्णयों की उम्मीद है।

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत