मैत्री विद्या निकेतन
MGM

दुर्ग में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, पूर्व आप जिलाध्यक्ष व शिवसेना नेताओं समेत सैकड़ों नेताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस में हुए शामिल

kd school
Ad

दुर्ग। संगठन विस्तार के अभियान के बीच दुर्ग शहर में कांग्रेस लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है। 5 ब्लॉक, 10 मंडल, 60 वार्ड एवं 275 बूथों तक संगठन को सक्रिय करने के बाद अब कांग्रेस ने एक बड़ा सियासी दांव खेलते हुए विभिन्न दलों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ा है।

Sarada

मजदूर दिवस के अवसर पर राजीव भवन, दुर्ग में आयोजित बोरेबासी दिवस कार्यक्रम के दौरान यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने बासी भोजन ग्रहण कर श्रमिकों के सम्मान और उनकी मेहनत को नमन किया।

MGM
खाटू श्याम
Ad

इस दौरान कांग्रेस को बड़ी मजबूती तब मिली जब आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ घनश्याम सोनी, अशोक पटवा, शिशिर झा, मनीष श्रीवास्तव, शाहिद हसन खान, आर. कश्यप, सुधीर नाथ, संतोष कटहरे, श्रीमती देवकी, चेतूराम धृत लहरे सहित अनेक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।

Ad

वहीं शिवसेना से भी बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इनमें सचिन पाटले, संतोष निषाद, सचिन निषाद, दुर्गेश साकेत देशमुख, राजू सूर्यवंशी, जय सूर्यवंशी, तिलक देशमुख, अशोक माला, रमन यादव, धर्मेंद्र देशमुख, कन्हैया राम, नरेंद्र सहित कई शिवसैनिक शामिल रहे।

स्पर्स
अग्रेसन

इसके साथ ही दुर्ग नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू ने अपने साथियों के साथ पुनः कांग्रेस में प्रवेश किया। इनमे रमेश देवदास,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, छाती रामनिषाद, यशपाल यादव, चेतन निषाद, रूपेश साहू, राजेंद्र साहू ने भी प्रवेश किया ।वहीं पूर्व पार्षद सतीश देवांगन, अमित देवांगन, युवराज ठाकुर एवं रानी देवांगन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश करते हुए पार्टी को मजबूत करने का विश्वास जताया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने सभी नवप्रवेशी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, यह संगठन की मजबूती का संकेत है। सभी साथियों के जुड़ने से कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी और हम मिलकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करेंगे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में यह जनआधार और अधिक व्यापक होगा।

अतुल पर्वत